Headlines

CNG पंप पर काल बनकर टूटा नोजल, सिर पर लगा तो चित हुआ युवक; मौत


सीएनजी पंप पर वाहन में गैस भरवाना आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर डराने वाला सवाल खड़ा कर रहा है. वीडियो में एक कार में सीएनजी भरी जा रही है. नोजल कार में लगा हुआ है और आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं. तभी अचानक कुछ ऐसा होता है कि वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता.

वीडियो में दिखाई देता है कि सीएनजी नोजल अचानक तेज दबाव के साथ अपनी जगह से निकल जाता है. भारी-भरकम नोजल तेजी से उछलता हुआ आसपास खड़े लोगों की तरफ जाता है. इसी दौरान पास खड़ा एक युवक इसकी चपेट में आ जाता है. घटना झारखंड के जमशेदपुर की है.

अचानक सिर पर आकर लगा नोजल

नोजल सीधे युवक के सिर से टकराता है. टक्कर इतनी तेज होती है कि युवक अपना संतुलन खो देता है और जमीन पर गिर जाता है. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी तरफ दौड़ते हैं और उसे संभालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. कुछ ही सेकंड पहले तक सीएनजी पंप पर सामान्य माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने वहां मौजूद लोगों को हिलाकर रख दिया. मृतक का नाम तुषार सोनारी है और बताया जा रहा है कि पंप मालिक मृतक को 10 लाख का मुआवजा भी देंगे.

इलाज के दौरान मौत की बात सामने आई

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की पूरी परिस्थितियों और हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नोजल आखिर किस वजह से अपनी जगह से निकला.

वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने वाले लोग सीएनजी पंपों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि गैस भरते समय आसपास खड़े लोगों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसी किसी भी तकनीकी खराबी या दबाव की स्थिति में गंभीर हादसा हो सकता है. एक यूजर ने लिखा….सीएनजी कार मेरे पास भी है, इस तरह के हादसों से मेरा तो दिल दहल गया. एक और यूजर ने लिखा…भाई ईश्वर मृतक के परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति दे.

यह भी पढ़ेंः पहाड़ ने डराया तो पानी से आया प्रलय, आंखों में आंसू ला देंगी नेपालियों की दास्तां

चंद सेकंड में बदल गया पूरा मंजर

वायरल वीडियो में हादसे का वह पल बेहद डरावना है, जब नोजल अचानक उछलता है और युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिलता. एक सामान्य सीएनजी रिफ्यूलिंग प्रक्रिया देखते ही देखते गंभीर हादसे में बदल जाती है. इस घटना के बाद सीएनजी भरवाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, कि सीएनजी पंप पर गैस भरते समय सुरक्षा नियमों का पालन और उपकरणों की सही स्थिति बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ेंः प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दूसरे पर लुटाया प्यार- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *