कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में भारत के अभियान की शुरुआत 23 जुलाई (गुरुवार) से होगी. इस बार के राष्ट्रमंडल खेल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होंगे. इस बार इवेंट में 10 खेल खेले जाएंगे. पहले 21 गेम्स के साथ राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में होने वाला था, लेकिन कम बजट के चलते बदलाव किया गया. इस दफा लॉन बॉल्स खेल के साथ भारत के अभियान का आगाज होगा.
इवेंट में नीरज चोपड़ा से लेकर तमाम भारतीय स्टार नजर आएंगे. बता दें कि इवेंट 02 अगस्त को समाप्त होगा. भारत की तरफ से 124 एथलीट्स हिस्सा लेंगे. तो आइए जानते हैं कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल कैसा होगा और आप इवेंट को फ्री में टीवी पर कैसे लाइव देख पाएंगे.
भारत में ‘फ्री’ में कैसे लाइव देखें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026?
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी. दोनों ही जगह इवेंट को देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे. लेकिन सवाल यह है कि आप फ्री में कैसे लाइव देख पाएंगे? तो राष्ट्रमंडल खेल को डीडी की फ्री डिश पर भी लाइव प्रसारित किया जाएगा. इस तरह आप इसे फ्री में भी टीवी पर लाइव देख पाएंगे. ऐसा है पूरा शेड्यूल…
पहला दिन: गुरुवार, 23 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 2:00 बजे IST – पुरुषों का सिंगल्स ग्रुप स्टेज (पहला दिन)
दोपहर 2:00 बजे IST – महिलाओं का पेयर्स ग्रुप स्टेज (पहला दिन)
ओपनिंग सेरेमनी: रात 10:30 बजे IST से शुरू
दूसरा दिन: शुक्रवार, 24 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे IST – पुरुषों के सिंगल्स और महिलाओं के पेयर्स का ग्रुप स्टेज (दूसरा दिन)
बॉक्सिंग: दोपहर 3:30 बजे IST – शुरुआती मुकाबले (32 का राउंड / 16 का राउंड)
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: शाम 4:30 बजे IST – पुरुषों की टीम का फ़ाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
पैरा पावरलिफ्टिंग: शाम 5:30 बजे IST – पुरुषों और महिलाओं के लाइटवेट फाइनल
रात 10:30 बजे IST – पुरुषों और महिलाओं के हेवीवेट फाइनल
स्विमिंग / पैरा स्विमिंग: रात 11:30 बजे IST – पुरुषों का S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल और 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल
तीसरा दिन: शनिवार, 25 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे IST – ग्रुप स्टेज मैच (तीसरा दिन)
बॉक्सिंग: दोपहर 3:30 बजे IST – पहला राउंड / राउंड ऑफ़ 16 मैच
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: शाम 4:30 बजे IST – महिलाओं की टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल: रात 9:30 बजे IST – भारत महिला बनाम स्कॉटलैंड (ग्रुप स्टेज)
तैराकी: रात 11:30 बजे IST – पुरुषों का S14 200m फ्रीस्टाइल फाइनल और 50m बैकस्ट्रोक फाइनल
चौथा दिन: रविवार, 26 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे IST – ग्रुप स्टेज मैच (चौथा दिन)
वेटलिफ्टिंग: दोपहर 2:00 बजे IST – पुरुषों का 60kg फाइनल
शाम 6:30 बजे IST – महिलाओं का 48kg फाइनल
रात 11:00 बजे IST – पुरुषों का 65kg फाइनल
बॉक्सिंग: दोपहर 3:30 बजे IST – दूसरे राउंड के मैच
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: शाम 4:30 बजे IST – पुरुषों का इंडिविजुअल ऑल-अराउंड फाइनल
रात 10:30 बजे IST – महिलाओं का इंडिविजुअल ऑल-अराउंड फाइनल
पांचवां दिन: सोमवार, 27 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे IST – ग्रुप स्टेज का 5वां दिन; रात 8:30 बजे IST – सेमी-फाइनल
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे IST – पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ (R1), लंबी कूद (क्वालिफाइंग), पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ (R1)
रात 11:00 बजे IST – पुरुषों की ऊंची कूद का फाइनल, 110 मीटर बाधा दौड़ का फ़ाइनल, महिलाओं की शॉट पुट F57 का फाइनल
तैराकी: दोपहर 3:00 बजे IST – पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स; रात 11:30 बजे IST – फाइनल
वेटलिफ्टिंग: शाम 5:30 बजे IST – महिलाओं की 53 किग्रा और 58 किग्रा का फाइनल
रात 12:30 बजे IST (28 जुलाई) – पुरुषों की 79 किग्रा का फाइनल
3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल: रात 9:30 बजे IST – भारत की महिला टीम बनाम नाइजीरिया (ग्रुप स्टेज)
छठा दिन: मंगलवार, 28 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे IST – मेडल मैच (पुरुष सिंगल्स और महिला पेयर्स)
शाम 7:30 बजे IST – पुरुष पेयर्स और महिला सिंगल्स ग्रुप स्टेज
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे IST – पुरुष 400 मीटर राउंड 1
रात 11:00 बजे IST – महिला हाई जंप फाइनल, पुरुष 100 मीटर सेमी-फाइनल और फाइनल
वेटलिफ्टिंग: शाम 6:30 बजे IST – महिला 63 किग्रा फाइनल; रात 11:00 बजे IST – महिला 69 किग्रा फाइनल
सातवां दिन, बुधवार, 29 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे IST – पुरुषों की पेयर्स और महिलाओं की सिंगल्स ग्रुप स्टेज (दूसरा दिन)
वेटलिफ्टिंग: दोपहर 2:00 बजे IST – महिलाओं का 77kg फाइनल; शाम 6:30 बजे IST – पुरुषों का 94kg फाइनल
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे IST – पुरुषों का शॉट पुट क्वालिफाइंग, पुरुषों की 200m रेस का पहला राउंड
रात 11:00 बजे IST – पुरुषों की लॉन्ग जंप का फाइनल, महिलाओं की 3000m स्टीपलचेज का फाइनल
आठवां दिन: गुरुवार, 30 जुलाई
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे IST – पुरुषों की पेयर्स और महिलाओं की सिंगल्स ग्रुप स्टेज (तीसरा दिन)
ट्रैक साइक्लिंग: दोपहर 2:30 बजे IST – क्वालिफाइंग राउंड; रात 8:30 बजे IST – टीम परस्यूट और टीम स्प्रिंट फाइनल
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे IST – पुरुषों की जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग, पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग, पुरुषों की डेकाथलॉन
रात 11:00 बजे IST – महिलाओं की डिस्कस थ्रो फाइनल, महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल, पुरुषों की शॉट पुट फाइनल
वेटलिफ्टिंग: शाम 6:30 बजे IST – महिलाओं की +86kg फाइनल; रात 11:00 बजे IST – पुरुषों की +110kg फाइनल
नौवां दिन: शुक्रवार, 31 जुलाई
जुडो: दोपहर 3:30 बजे IST – शुरुआती राउंड; रात 8:30 बजे IST – फाइनल राउंड
बॉक्सिंग: दोपहर 3:00 बजे IST – सेमी-फाइनल मुकाबले
एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे IST – मिक्स्ड 4x400m रिले हीट्स
रात 11:00 बजे IST – पुरुषों का जैवलिन थ्रो फ़ाइनल, पुरुषों का 400m हर्डल्स फ़ाइनल, पुरुषों का 200m फाइनल
10वां दिन: शनिवार, 01 अगस्त
लॉन बॉल्स: दोपहर 1:00 बजे IST – ग्रुप स्टेज का 5वां दिन; रात 9:00 बजे IST – सेमी-फ़ाइनल
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स: दोपहर 2:30 बजे IST – पुरुषों की ट्रिपल जंप फ़ाइनल, महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल, पुरुषों की 400 मीटर फाइनल
रात 11:00 बजे IST – पुरुषों की पोल वॉल्ट फाइनल, पुरुषों की 5000 मीटर फ़ाइनल, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले फाइनल
बॉक्सिंग: दोपहर 3:00 बजे IST और रात 9:00 बजे IST – गोल्ड मेडल फाइनल
ट्रैक साइक्लिंग: शाम 7:30 बजे IST – इंडिविजुअल स्प्रिंट फ़ाइनल और 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल
11वां दिन: रविवार, 02 अगस्त
ट्रैक साइक्लिंग: दोपहर 1:30 बजे IST – 1000 मीटर टाइम ट्रायल फ़ाइनल और 40 किमी पॉइंट्स रेस
जूडो: दोपहर 2:30 बजे IST – हेवीवेट शुरुआती राउंड; शाम 7:30 बजे IST – मेडल मैच
समापन समारोह: रात 10:30 बजे IST से.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
