Headlines

CSK से लेकर कोलकाता-RCB तक, IPL इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा बार किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? देखें लिस्ट


आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस रोमांचक मोड़ पर है. बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. वहीं आखिरी प्लेऑफ स्लॉट के लिए पांच टीमों के बीच जंग छिड़ी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रदर्शन सराहनीय रहा है, क्योंकि उसने डिफेंडिंग चैंपियन होने के दबाव के बावजूद प्लेऑफ में जगह बनाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक 19 साल के इतिहास में कौन सी टीम सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची है.

सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 12 बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है. CSK ने 10 बार फाइनल खेला है और पांच बार ट्रॉफी जीती है. दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 11 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. MI ने भी पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. वहीं 2025 सीजन की चैंपियन RCB ने 11 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है.

  • 12 बार – CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)
  • 11 बार – MI (मुंबई इंडियंस)
  • 11 बार – RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)
  • 8 बार – KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)
  • 8 बार – SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)
  • 6 बार – RR (राजस्थान रॉयल्स)
  • 6 बार – DC (दिल्ली कैपिटल्स)
  • 3 बार – PBKS (पंजाब किंग्स)
  • 4 बार – GT (गुजरात टाइटंस)
  • 2 बार – LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स)

2012, 2014 और 2024 सीजन की चैंपियन रह चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 बार और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 8 बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है. इस लिस्ट में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड सबसे खराब है, क्योंकि 2025 सीजन तक वह केवल तीन बार अंतिम-4 में जगह पक्की कर पाई है. उसने केवल 2008, 2014 और 2025 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था और कभी भी खिताब नहीं जीत पाई है. जबकि गुजरात केवल पांच सीजन में 4 बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी है.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली टेस्ट रिटायरमेंट पर लेंगे यू-टर्न? कोच के बयान से मची खलबली; दिया वापसी पर बड़ा हिंट

सिर्फ एक टीम के हाथ में प्लेऑफ की चाबी, चेन्नई-पंजाब समेत सब होंगे बाहर! ये समीकरण चौंका देगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *