Headlines

DC की सक्सेस के बाद वामिका गब्बी ने लिया बड़ा फैसला, डबल कर दी फीस


एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिनों अपने करियर के स्वर्णिम दौर में हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन सिनेमा तक में एक्ट्रेस अच्छा काम कर रही हैं और फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं. फिलहाल वो फिल्म ‘DC’ में नजर आ रही हैं और इसकी सक्सेस के बाद एक्ट्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने इस फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद न सिर्फ अपनी फीस बढ़ाई है. बल्कि इसे डबल कर दिया है.

वामिका गब्बी ने डबल की अपनी फीस

वामिका गब्बी की फिल्म DC हाल ही में आई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म आते से ही छा गई और टिकट खिड़की पर सफल रही. इसके बाद अब उन्होंने अपनी फीस में इजाफा कर दिया है. तेलुगु123 की रिपोर्ट की माने तो एक्ट्रेस पहली जितनी फीस लेती थी अब वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए उससे डबल चार्ज करेंगी.

ये भी पढ़ें: ‘मेरी ताकत, मेरा घर…’ पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार

अब कितने करोड़ लेंगी वामिका गब्बी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 साल की एक्ट्रेस वामिका गब्बी अभी तक एक फिल्म के लिए तीन करोड़ रुपये चार्ज करती रही हैं. हालांकि अब वो आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए इससे डबल यानी छह करोड़ रुपये फीस लेंगी. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि डीसी की सक्सेस के बाद कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें अलग-अलग भाषा की फिल्मों का ऑफर दिया है.

एक्ट्रेसेस को कम फीस मिलने से खफा रही हैं वामिका

बता दें कि जून 2026 में जूम को दिए इंटरव्यू में वामिका ने कहा था, ‘मेल एक्टर और एक्ट्रेस के बीच की फीस का अंतर उन्हें समझ नहीं आता है. एक्ट्रेस को सिर्फ इसलिए कम पैसे मिलते रहे हैं कि वो महिला है. जबकि एक्ट्रेस के बिना फिल्म नहीं बन सकती और लोगों का मानना है कि मेल एक्टर ज्यादा फैंस का ध्यान खींचते हैं. मुझे ये लॉजिक समझ नहीं आता है और जब फिल्म फ्लॉप होती है तो फिर एक्टर्स की फीस पर असर क्यों नहीं पड़ता है?’

बॉक्स ऑफिस पर हिट निकली ‘DC’

DC एक तमिल फिल्म है जो 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसमें वामिका के साथ लोकश कनगराज नजर आ रहे हैं. ये बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म है. सैकनिल्क के मुताबिक 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी डीसी 14 दिनों में इंडिया में 62 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें: कभी सायरा बानो संग काम करने से दिलीप कुमार ने कर दिया था मना, फिर उन्हीं को बनाया दुल्हन, ऐसी रही लव स्टोरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *