पटना में JDU नेता राजीव रंजन ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि DUSU चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI को किसी भी केंद्रीय पद पर जीत नहीं मिली.
राजीव रंजन ने कहा कि राहुल गांधी ने व्यवस्था और ‘अंधभक्तों’ को लेकर जो बातें कही हैं, DUSU का परिणाम उसका जवाब है. उन्होंने दावा किया कि छात्र और नौजवान राहुल गांधी से निराश हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- DU छात्रसंघ चुनाव में CLJPR की बड़ी जीत, चिराग ने जताई खुशी
झारखंड-पंजाब पर राहुल की राय अलग
राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि झारखंड में छात्रों से जुड़े मामलों के दौरान राहुल गांधी चुप रहे. उन्होंने कहा कि पंजाब, झारखंड, दिल्ली और बिहार में होने वाली घटनाओं को देखने के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी का नजरिया अलग-अलग है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को विभाजित करने की राजनीति को लेकर भी युवाओं में नाराजगी है.
#WATCH पटना: JDU नेता राजीव रंजन ने DUSU चुनाव के नतीजों पर कहा, “राहुल गांधी ने व्यवस्था और अंधभक्तों को लेकर जो बहुत सारी बातें कही हैं, यह उसका जवाब भी है…DUSU चुनाव में ABVP ने NSUI का सूपड़ा साफ कर दिया…छात्र और नौजवान अब राहुल गांधी से निराश हो रहे हैं…” pic.twitter.com/Sj2xnpB8eW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2026
‘पिछली बार NSUI ने अच्छी जीत हासिल की थी’
JDU नेता ने कहा कि पिछले DUSU चुनाव में NSUI ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार वह केंद्रीय पैनल की किसी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी. उन्होंने इसे राहुल गांधी के लिए राजनीतिक संदेश बताते हुए कहा कि छात्र अब कांग्रेस की राजनीति से सवाल कर रहे हैं.
ABVP ने तीन पदों पर दर्ज की जीत
बता दें कि DUSU चुनाव में ABVP के यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की. NSUI चारों केंद्रीय पदों में से किसी पर भी जीत हासिल नहीं कर सकी.
यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
