Headlines

Tarot Card Rashifal: धनु राशि को बातचीत की कला से मिलेंगे बड़े ऑर्डर, तुला के सर्विस सेक्टर में बड़ा उछाल; देखें कार्ड्स का इशारा


Tarot Rashifal 21 September 2026: सितंबर महीने का यह सोमवार सभी 12 राशियों के लिए निवेश से मोटा मुनाफा, संवाद कौशल से नए ऑर्डर और टीमवर्क के दम पर लक्ष्य साधने के लिहाज से बेहद खास संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज सिंह राशि वालों को निवेश से बंपर रिटर्न और मकर राशि के जातकों को अटका हुआ धन वापस मिलेगा, वहीं वृषभ राशि के व्यापारियों को कर्मचारियों पर अंधविश्वास न करने और कुंभ राशि वालों को अहंकार से बचने की सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज के दिन आपको करीबी लोगों से सलाह लेने की जरूरत है. आपकी सही सलाह न सिर्फ उनका मार्गदर्शन करेगी. आज आपकी धन समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी. दूसरों की मदद करने के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है. आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से आर्थिक मामलों से बहुत ही शुभ साबित होगा. आपकी सकारात्मक सोच आपको आज विशेष सम्मान दिला सकती है.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे नहीं दिखाई दे रहा है आज आपको कामकाज में काफी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों की सलाह है कि कर्मचारियों या सहयोगियों पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. हालांकि, आज आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. आपको सलाह है कि फिलहाल, धैर्य बनाकर रखें और स्थिति धीरे धीरे आपके पक्ष में होगी.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों को आज धन का निवेश बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है. अपने नाम से निवेश करने की बजाय किसी भरोसेमंद पार्टनर का नाम उपयोग करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा. आज आपके लिए लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं. जो आपको लिए विशेष रुप से लाभकारी साबित होगी. वहीं, आज आपकी आय में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं. आपके खर्चे भी काफी ज्यादा रहने वाले हैं. ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझनों से भरा रहने वाला है. किसी निर्णय पर पहुंचना आपके लिए मुश्किल भरा रहने वाला है. आपको सलाह है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. थकान और आलस्य आपके काम करने की गति को प्रभावित कर सकता है. साथ ही आज आपके विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं. अनावश्यक खर्च बढ़ने से बचत प्रभावित होगी. संयम और धैर्य से काम लेना ही आपके लिए बेहतर होगा.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. व्यापार में तेजी आएगी और नए आर्थिक स्रोत बनेंगे. विवेकपूर्ण निर्णय आपको धन लाभ के सुनहरे अवसर दिला सकते हैं. आज आपको निवेश करने से मोटा मुनाफा मिल सकता है. करियर के क्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों को आज अपनी टीमवर्क पर ज्यादा ध्यान देना होगा. आज सबको साथ लेकर चलने की आपकी नीति आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. आपको सलाह है कि फिलहाल, समय की पाबंदी का ध्यान रखें और किसी भी कार्य में देरी न करें. वित्तीय दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ साबित होने वाला है. सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. आप अपने संबंधित नए विषयों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे. साथ ही आज आपके करियर में भी मजबूती आएगी. आर्थिक रूप से दिन बहुत ही लाभदायक सिद्ध होने वाला है. आपके प्रयास रंग लाएंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के घर परिवार में आज सुख सुविधाओं पर ध्यान देना होगा. आज आप नया घर बनाने की योजना बना सकते हैं. आज आपके पुराने अटके हुए काम दोबारा शुरु हो सकते हैं. बता दें कि आज आपकी आय सामान्य रहेगी. लेकिन, आपके खर्चे अधिक रहने वाले हैं. परिवार में सहयोग मिलेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है. आज आप अपनी बातचीत की कला से नए अवसर व ऑर्डर मिल सकते हैं. आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही अच्छा साबित होगा. आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी. साथ ही आज घर परिवार में खुशहाली रहेगी. यात्रा के लिए जा रहे हैं तो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन समृद्धि बढ़ाने वाला साबित होगा. वहीं, आज आपको अपना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. लेकिन, आज आपको अपनी गाड़ी या मशीनरी की मरम्मत पर अचानक खर्च बढ़ सकता है. घर परिवार में सभी सदस्यों से सामंजस्य रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने अहंकार से बचना होगा. यदि आप दूसरों की जरूरी सलाह को नजरअंदाज करेंगे तो बड़े प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकते हैं. कोशिश करें की आप समझदारी से निर्णय लें. बस इस बात का ख्याल रखें कि आप ज्यादा पाने की चाह न रखें. आत्मविश्वास नुकसानदायक साबित हो सकता है.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों का मन आज आराम और आलस्य आप पर हावी रह सकता है. काम को टालने की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. वहीं, आज आपकी आय सामान्य रहेगी. दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी है.

मंगल गोचर 2026: मंगल का कर्क राशि में प्रवेश, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बड़ा असर; पढ़ें पूरा राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *