इन दिनों खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में जहां फैंस टूर्नामेंट का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं बेटिंग यानी सट्टेबाजी भी अपने चरम पर है. लोग अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों पर बेट लगा रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि इस फुटबॉल विश्व कप में कौन सी टीम सट्टेबाजों की फेवरेट बनी हुई है.
फेवरेट टीमों में फ्रांस और अर्जेंटीना काफी ऊपर नजर आ रही है. हालांकि कई ऐसी भी टीमें भी हैं, जिन पर कम पैसा लगाने पर ज्यादा रिटर्न मिल रहा है. हालांकि उन टीमों के जीतने के चांस भी कम हैं. तो आइए FanDuel Sportsbook के जरिए एक नजर डालते हैं कि किस टीम पर कितना पैसा मिल रहा है. यह आंकड़े 04 जुलाई के हैं.
2026 वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाएं (ऑड्स)
फ्रांस: +170 ($10 लगाने पर कुल $27 जीतेंगे)
अर्जेंटीना: +460 ($10 लगाने पर कुल $56 जीतेंगे)
स्पेन: +550 ($10 लगाने पर कुल $65 जीतेंगे)
इंग्लैंड: +1000 ($10 लगाने पर कुल $110 जीतेंगे)
ब्राज़ील: +1100 ($10 लगाने पर कुल $120 जीतेंगे)
पुर्तगाल: +1400 ($10 लगाने पर कुल $150 जीतेंगे)
मोरक्को: +3000 ($10 लगाने पर कुल $310 जीतेंगे)
कोलंबिया: +2500 ($10 लगाने पर कुल $260 जीतेंगे)
मेक्सिको: +2700 ($10 लगाने पर कुल $280 जीतेंगे)
यूनाइटेड स्टेट्स: +3000 ($10 लगाने पर कुल $310 जीतेंगे)
नॉर्वे: +4000 ($10 लगाने पर कुल $410 जीतेंगे)
बेल्जियम: +5000 ($10 लगाने पर कुल $510 जीतेंगे)
स्विट्जरलैंड: +7000 ($10 लगाने पर कुल $710 जीतेंगे)
मिस्र: +30000 ($10 लगाने पर कुल $3,010 जीतेंगे)
फेवरेट फ्रांस ने राउंड ऑफ 32 में स्वीडन को 3-0 से हराया और फिर राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे को 1-0 से हराया. यह मैच लोगों की उम्मीद से कहीं ज़्यादा मुश्किल मुकाबला था. टूर्नामेंट में फ्रांस अब तक अपने विरोधियों के मुकाबले 14-2 से आगे है और उसके तीनों सुपरस्टार- किलियन एम्बाप्पे, उस्मान डेम्बेले और माइकल ओलिसे ने अपनी छाप छोड़ी है. क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का मैच मोरक्को से होगा.
वर्ल्ड कप जैसे ब्रैकेट-स्टाइल टूर्नामेंट में कुछ हद तक यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन हैं और कुछ हद तक इस बात पर कि आपका मैच किससे है. अगर फ्रांस का दबदबा बना रहता है, तो सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए उसे मोरक्को को हराना होगा. 10 जुलाई को होने वाले क्वार्टरफाइनल के मुकाबले के लिए फ्रांस को -390 फेवरेट माना जा रहा है.
अर्जेंटीना के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए उसे मिस्र को हराना होगा. फिर स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया के मैच में जीतने वाली टीम को शिकस्त देनी होगी. इन मैचों में भी अर्जेंटीना के ही जीतने की ज्यादा उम्मीद है. जहां तक USA की बात है, तो बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे बेल्जियम और शायद स्पेन को भी हराना हो.
यह भी पढ़ें: नेमार के बाद इस दिग्गज फुटबॉलर ने भी लिया संन्यास, विश्व कप में रोनाल्डो फैंस का भी टूटेगा दिल?
