Headlines

‘Get The FU@$ Out!’ अमेरिका में भारतीय कपल संग बदसलूकी, वायरल वीडियो पर मचा बवाल


Racist Attack on Indians: अमेरिका में एक भारतीय दंपति के साथ कथित नस्लभेदी बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति भारतीय दंपति से उनकी नागरिकता और भारत को लेकर सवाल पूछता नजर आ रहा है. जवाब मिलने के बाद वह उन्हें अमेरिका छोड़कर जाने को कहता है.

सोशल मीडिया पर शेयर हुआ वीडियो

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एवाईटोन फोर्थ नाम के यूजर ने शेयर किया. वीडियो के साथ उसने लिखा, “मेरा सामना कुछ एच-1बी भारतीयों से हुआ और मुझे उन्हें कुछ बताना पड़ा.” वीडियो में कार में बैठा व्यक्ति भारतीय दंपति से पूछता है कि क्या वे भारत से हैं. इसके बाद वह सवाल करता है कि भारत बेहतर है या अमेरिका. इस पर भारतीय युवक शांत तरीके से जवाब देता है कि दोनों देशों की अपनी-अपनी खूबियां हैं और उनका परिवार भारत में रहता है. हालांकि, इस घटना का सटीक स्थान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है.

युवक ने दी देश छोड़ने की धमकी

भारतीय युवक के जवाब के बाद कार में बैठा व्यक्ति आक्रामक हो जाता है. वह कहता है, “हम तुम्हें यहां नहीं चाहते. तुम्हें अपने देश वापस जाना होगा. मेरे देश से बाहर निकलो.” वीडियो में देखा जा सकता है कि भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणियों के बावजूद भारतीय दंपति पूरे समय शांत बने रहते हैं और किसी तरह की बहस नहीं करते.

 

पहले भी भारतीयों का मजाक उड़ा चुका है अकाउंट

जिस अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है, वह पहले भी भारतीयों का मजाक उड़ाने वाले वीडियो पोस्ट कर चुका है. बताया जा रहा है कि इस अकाउंट से एक भारतीय रेस्टोरेंट के अंदर का वीडियो भी साझा किया गया था, जिसमें भारतीयों को निशाना बनाया गया था.

वीडियो में मार्को रुबियो को भी किया गया टैग

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी टैग किया. हाल ही में भारत दौरे पर आए रुबियो से अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नस्लभेदी घटनाओं को लेकर सवाल पूछा गया था.

यह भी पढे़ंः Explained: US-ईरान जंग के तीन महीने पूरे! कैसे होर्मुज से दुनिया की नसों में घुला जहर, भारत पर चौतरफा मार और IMF की चौंकाने वाली रिपोर्ट

“हर देश में कुछ मूर्ख लोग होते हैं”

इस सवाल के जवाब में मार्को रुबियो ने कहा था कि “हर देश में कुछ मूर्ख लोग होते हैं.” उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर लोग अक्सर ऐसी बातें करते रहते हैं और यह सिर्फ किसी एक देश तक सीमित नहीं है. रुबियो का यह बयान उस समय आया था, जब उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस पोस्ट को लेकर भी सवाल पूछा गया था, जिसमें भारत को “हेलहोल” कहा गया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *