Headlines

H-1B पर सख्ती के संकेत, भारतीय छात्रा के सवाल पर JD Vance बोले, पहले अमेरिका बाकी सब बाद में, वीडियो वायरल


अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह बने हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance, जिन्होंने H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड और प्रवासियों की जिम्मेदारी को लेकर साफ और सख्त रुख सामने रखा है. यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया में एक कार्यक्रम के दौरान उनसे भारतीय छात्र ने ग्रीन कार्ड पर सवाल किया जिसका जवाब देते हुए Vance ने जहां एक तरफ H-1B सिस्टम में गड़बड़ियों पर चिंता जताई, वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा कि अमेरिका में रहने और नागरिक बनने वालों को सबसे पहले देश के हित के बारे में सोचना चाहिए. खास बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी की भारतीय जड़ों का जिक्र करते हुए प्रवासियों के योगदान को भी स्वीकार किया.

ग्रीन कार्ड पर सवाल, H-1B पर सख्ती का संकेत

कार्यक्रम में एक भारतीय मूल की छात्रा ने JD Vance से पूछा कि जो लोग सालों से ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए सरकार क्या कर रही है. छात्रा ने बताया कि उसके परिवार को भी लंबे समय से ग्रीन कार्ड नहीं मिल पाया है और कोटा सिस्टम की वजह से दिक्कतें बढ़ रही हैं. इस पर Vance ने कहा कि H-1B वीजा सिस्टम में कई जगह गड़बड़ी और दुरुपयोग की शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर सख्ती जरूरी है.

प्रवासियों के योगदान को भी माना

JD Vance ने साफ किया कि वे एक तरफ सिस्टम में सुधार की बात कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे प्रवासियों के योगदान को नजरअंदाज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अमेरिका आकर देश को मजबूत बनाया है और सकारात्मक योगदान दिया है.

भारतीय जड़ों का जिक्र

अपने बयान के दौरान Vance ने अपनी निजी जिंदगी का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भारतीय प्रवासी परिवार से हैं और उनके ससुराल वाले अमेरिका के लिए बेहतरीन योगदान देने वाले लोग हैं. इससे उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि वे व्यक्तिगत रूप से प्रवासियों के महत्व को समझते हैं.

‘अमेरिका पहले’ की बात दोहराई

हालांकि, Vance ने यह भी साफ कहा कि जब कोई व्यक्ति अमेरिका का नागरिक बनता है, तो उसकी जिम्मेदारी होती है कि वह सबसे पहले अमेरिका के हित के बारे में सोचे. उन्होंने कहा कि चाहे कोई परिवार कई पीढ़ियों से अमेरिका में रह रहा हो या हाल ही में आया हो, सभी को खुद को पहले अमेरिकी मानना चाहिए.

क्यों अहम है यह बयान

JD Vance का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में इमिग्रेशन और वीजा सिस्टम को लेकर बहस तेज है. H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड प्रक्रिया खासकर भारतीयों के लिए एक बड़ा मुद्दा रही है. ऐसे में उपराष्ट्रपति का यह रुख आने वाले समय में नीतियों और फैसलों पर असर डाल सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल

यूजर्स में छिड़ी ग्रीन कार्ड को लेकर बहस

वीडियो को सोशल मीडिया पर @MattooShashank नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लड़की को सवाल करना नहीं आया. एक और यूजर ने लिखा…अमेरिका को प्रवासियों ने ही मजबूत बनाया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अमेरिका को ग्रीनकार्ड को लेकर आ रही परेशानियां दूर करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Elementor – Ultimate Bundle One Elementor – Ultimate Gallery Album Elementor – Ultimate Magic Popup Elementor Widgets Mega Pack – Addons for Elementor Page Builder WordPress Plugin Elements Kit Pro – All In One Addons for Elementor Page Builder Elementy – Multipurpose One & Multi Page Template Elementy – Multipurpose One & Multi Page WordPress Theme ElemForm7 PRO – Advanced Elementor Widget for Contact Form 7 Eleos – One-Page Creative WordPress Theme Elespare Pro – News, Magazine and Blog Elements & Addons for Elementor with Header Footer Builder