Headlines

IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य


पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने 125 रन बनाए हैं. टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया ने पहले बॉलिंग चुनी थी. मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर मेजबान जिम्बाब्वे को झटका दिया. मयंक यादव, अशोक शर्मा और प्रिंस यादव, तीनों तेज गेंदबाजों की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए.

मैच की शुरुआत ही विकेट के साथ हुई, जब मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर ब्रायन बैनेट को आउट कर दिया. मयंक ऐसे चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 पारी की पहली गेंद पर दो या उससे ज्यादा बार विकेट लिया है. उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 मौकों पर टी20 पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है.

स्पीड के नए बादशाह अशोक शर्मा ने इस मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. उनके हाथ कोई विकेट नहीं लगा, लेकिन कसी हुई गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन दिए. देखते ही देखते 64 रन के स्कोर तक जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी.

इस बीच वेसली मधेवेरे और तादिवानाशे मारुमानी के बीच 57 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी हुई और उन्होंने जैसे-तैसे जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार पहुंचाया.

 

अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *