Headlines

IPL खिलाड़ियों पर BCCI की सख्ती, गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पर मिलेगी सजा, निशाने पर हार्दिक-अर्शदीप समेत ये खिलाड़ी


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स पर सख्ती करने के मूड में है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है वे बहुत जल्द नए दिशा-निर्देश जारी करने जा रहे हैं. उन्होंने साफतौर पर कहा कि इस सीजन खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचरण में कुछ अनियमितताएं देखी हैं.

देवजीत सैकिया ने कहा कि कुछ अनाधिकृत लोग टीम बस में खिलाड़ियों के साथ सफर कर रहे हैं और टीम होटल में ठहरे हुए हैं. ये लोग बिना अनुमति खिलाड़ियों और अधिकारियों के कमरों में जा रहे हैं. सैकिया ने साफ किया कि यह व्यवहार बीसीसीआई के एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल के बिल्कुल खिलाफ है. इस संबंध में गुरुवार की शाम नए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं.

BCCI, इंडियन प्रीमियर लीग में टीम मालिकों के लिए भी सख्त नियम लागू करने पर विचार कर रहा है. देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि कुछ टीम मालिक और अधिकारी उन जगहों पर खिलाड़ियों के साथ घूम रहे हैं, जहां उन्हें प्रवेश करने की बिल्कुल अनुमति नहीं है. बता दें कि नियमानुसार टीम मालिकों को लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में जाने की अनुमति नहीं होती है.

IPL 2026 की शुरुआत से ही कुछ खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते देखा गया है. इनमें से कुछ पार्टनर, खिलाड़ी के साथ टीम बस में सफर कर रहे हैं और कुछ तो होटल में खिलाड़ियों के साथ देखे गए हैं. अब तक हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन को भी अपनी पार्टनर के साथ घूमते देखा गया है.

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान से वनडे सीरीज, क्या IPL छोड़ चले जाएंगे कंगारू खिलाड़ी; जानें अपडेट

IPL में फिर से ‘वेपिंग’ कांड, अब स्मोकिंग करते पकड़े गए युजवेंद्र चहल! वायरल वीडियो पर मचा बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *