चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 74 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर (158) तक पहुंचाया, लेकिन ये पारी बहुत धीमी आई और इसके चलते वह एक अनचाहे रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए. टी20 में जहां अब 20 गेंदों में 50 रन आम बात है, वहां गायकवाड़ ने 49 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. हालांकि ये भी CSK के लिए इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक नहीं है, जानिए पहले नंबर पर कौन है?
ऋतुराज गायकवाड़ की बात करें तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL इतिहास में सबसे धीमा अर्धशतक (सबसे अधिक गेंदों में) लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने चेपॉक में आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे.
CSK के लिए सबसे धीमा अर्धशतक किसके नाम?
आईपीएल में CSK के लिए सबसे धीमा अर्धशतक, यानी सबसे अधिक गेंदों में अर्धशतक लगाने का अनचाहा रिकॉर्ड पार्थिक पटेल के नाम है. उन्होंने 2010 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 53 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी. ये मैच भी चेपॉक में हुआ था.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, इसी साल टीम इंडिया में डेब्यू कंफर्म!
CSK के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
- 53 गेंदों में: पार्थिक पटेल- बनाम पंजाब किंग्स (2010)
- 51 गेंदों में: मैथ्यू हेडन- बनाम मुंबई इंडियंस (2009)
- 50 गेंदों में: मुरली विजय- बनाम पंजाब किंग्स (2013)
- 49 गेंदों में: मुरली विजय- बनाम राजस्थान रॉयल्स (2013)
- 49 गेंदों में: ड्वेन स्मिथ- बनाम मुंबई इंडियंस (2014)
- 49 गेंदों में: ऋतुराज गायकवाड़- बनाम गुजरात टाइटंस (2026)
यह भी पढ़ें- IPL 2026 में इन 5 स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा फीका, अगली नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड
IPL 2026 में कैसा रहा CSK कप्तान का प्रदर्शन
ऋतुराज गायकवाड़ इससे पहले रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे, आज भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा लेकिन बहुत धीमा. हालांकि आज तो दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे थे, इसलिए उनकी पारी को डिफेंड भी किया जा सकता है. इससे पहले उनका IPL 2026 में सर्वाधिक स्कोर 28 रन था, वह 3 बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे. जारी सीजन के 8 मैचों में गायकवाड़ ने 178 रन बनाए हैं.
