Headlines

IPL 2026 में कितने मुस्लिम क्रिकेटर खेल रहे हैं? राजस्थान में एक भी नहीं, लेकिन लखनऊ में सबसे ज्यादा 5


आईपीएल 2026 में 10 टीमें खेल रही हैं. सीजन के आधे से ज्यादा लीग मैच खेले जा चुके हैं. इसी बीच हम आपको बताएंगे कि मौजूदा यानी 19वें सीजन में कुल कितने मुस्लिम खिलाड़ी खेल रहे हैं. किस टीम में सबसे ज्यादा मुस्लिम खिलाड़ी हैं और कौन सी ऐसी टीम है, जिसमें एक भी मुस्लिम खिलाड़ी नहीं हैं. 

IPL 2026 में कितने मुस्लिम खिलाड़ी खेल रहे हैं?

तो आपको बता दें कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 24 मुस्लिम खिलाड़ी खेल रहे हैं. सभी 10 टीमों में मिलाकर 24 खिलाड़ी हैं. सबसे ज्यादा 5 मुस्लिम खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स में हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स इकलौती ऐसी टीम है, जिसमें एक भी मुस्लिम खिलाड़ी नहीं शामिल है. 

सभी 10 टीमों में शामिल मुस्लिम खिलाड़ी 

चेन्नई सुपर किंग्स- सरफराज खान, अमन खान, नूर अहमद, अकील हुसैन.

दिल्ली कैपिटल्स- समीर रिजवी, आकिब नबी डार, रेहान अहमद.

गुजरात टाइटंस- शाहरुख खान, राशिद खान, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रासिख सलाम दर.

पंजाब किंग्स- अजमतुल्लाह ओमरजई, मुशीर खान.

कोलकाता नाइट राइडर्स- उमरान मलिक.

सनराइजर्स हैदराबाद- जीशान अंसारी, साकिब हुसैन.

लखनई सुपर जायंट्स- अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान.

मुंबई इंडियंस- एएम गजनफर, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.

मुस्तफिजुर रहमान को लेकर हुआ था विवाद 

2026 सीजन के लिए हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के मुस्लिम तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. ऑक्शन के बाद बांग्लादेश में चल रहे प्रदर्शन के बीच हिंदुओं पर जुल्म और अत्याचार होने की खबरें सामने आई. 

इसके बाद भारत में विरोध हुआ कि बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए. बढ़ते विरोध को देखते हुए बीसीसीआई ने फैसला किया कि बांग्लादेशी खिलाड़ी को टूर्नामेंट में नहीं खिलाया जाएगा. BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर को रिलीज करने के निर्देश दिए. फ्रेंचाइजी ने निर्देश के अनुसार काम करते हुए मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया था. इस घटना के बाद बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था.

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम मुंबई इंडियंस! 9 मैच में सिर्फ 2 जीत; ये 5 हैं जिम्मेदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *