कोलकाता नाइट राइडर्स शुरूआती 6 मैचों में जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी, लेकिन 3 बार की चैंपियन टीम अब जीत की राह पकड़ चुकी है. KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. DC भी अब उन टीमों में शामिल हो गई है, जो सभी मैच जीतकर भी 14 ही अंकों तक पहुंच पाएगी. देखें IPL 2026 के 51 मैचों के बाद अंक तालिका में कौन कहां पर है.
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, केएल राहुल (23) और पथुम निसांका (50) ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. लेकिन मिडिल आर्डर पूरी तरह फेल साबित हुआ, जो इस पूरे सीजन देखने को मिला. अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में 11 रन बनाए. इससे पहले नितीश राणा 8, समीर रिजवी 3 और ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हुए. दिल्ली की टीम 142 रन बना सकी, इस लक्ष्य को कोलकाता ने 34 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.
अंक तालिका में कहां पहुंची KKR?
कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है. KKR ने 10 में से 4 मैच जीते और 5 हारे हैं, एक मैच रद्द हुआ था. कोलकाता के 9 अंक है. दिल्ली कैपिटल्स लगातार पिछड़ती जा रही है. दिल्ली आठवें नंबर पर पहुंच गई है. दिल्ली के 8 अंक हैं. दिल्ली से पीछे मुंबई इंडियंस (9वें) और लखनऊ सुपर जायंट्स (10वें) हैं, दोनों के 6-6 अंक हैं.,
यह भी पढ़ें- BCCI ने बनाया मेगा प्लान, IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या; जानें एक टीम कितने मैच खेलेगी
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई DC?
दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स अब अपने सभी मैच जीतकर भी सिर्फ 14 अंकों तक पहुंच सकती है. तीनों टीमों की किस्मत अब अन्य टॉप टीमों के हाथों में हैं, इनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना अब बहुत मुश्किल है लेकिन आधिकारिक रूप से अभी कोई टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें- टी20 से संन्यास वापस लेंगे विराट कोहली? 128 साल बाद होगा ये टूर्नामेंट, जिसमें खेलते नजर आएंगे!
अंक तालिका में अन्य टीमों का हाल
सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के 12-12 अंक हैं. नेट रन के आधार पर RCB तीसरे (+1.234), RR चौथे (+0.510) और GT पांचवें (-0.147) नंबर पर है. चेन्नई सुपर किंग्स छठे नंबर पर है. CSK के 10 अंक है.
