Headlines

Kota News: इंस्टाग्राम हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, महिला मास्टरमाइंड समेत अब तक 5 गिरफ्तार


कोटा ग्रामीण पुलिस ने हनीट्रेप गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रही महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस थाना इटावा ने तकनीकी अनुसंधान और साइबर सेल की मदद से महिला आरोपी माही उर्फ मजहबी को गिरफ्तार किया. इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि गिरोह अमीर और निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर उन्हें बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था और फिर मोटी रकम वसूलता था. पुलिस ने इससे पहले 21 मई 2026 को चार आरोपी, अब्दुल फिरोज उर्फ बल्लू, योगेंद्र मीणा, रियासत अली उर्फ सोनू और अब्दुल रईस कुरैशी को गिरफ्तार किया था.

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ पूरा जाल

पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 13 मई 2026 को इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने संपर्क किया और जिम ट्रेनिंग फीस के बहाने उसे कोटा बुलाया. होटल में मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के बाद अगले दिन लड़की ने फोन कर कहा कि उसके घरवालों को घटना की जानकारी हो गई है और वे बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं.

इसके बाद आरोपी योगेंद्र मीणा और उसके साथियों ने पीड़ित से संपर्क कर मामला ‘रफा-दफा’ कराने के नाम पर 15 लाख रुपए की मांग की. बाद में सौदा 3.50 लाख रुपए में तय हुआ. पीड़ित ने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इटावा पुलिस ने जाल बिछाकर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया.

जैसलमेर: डंपिंग यार्ड में खुले में पड़े मिले 200 मृत गोवंश, भारी लापरवाही पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

महिला आरोपी पहले भी कर चुकी है ठगी

गिरफ्तार महिला आरोपी माही उर्फ मजहबी उर्फ महजबी, निवासी किशोरपुरा कोटा, पर पहले भी झूठा मुकदमा दर्ज कराकर कोर्ट में बयान बदलने के बदले 4 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है. पुलिस अब महिला आरोपी सहित सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े कई और मामलों का खुलासा हो सकता है.

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी डिजायर और ब्रेजा कार सहित कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस पूरी कार्रवाई में थाना इटावा पुलिस, जिला साइबर सेल और बांसवाड़ा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.

Jodhpur News: ‘वंदे गंगा जल संरक्षण’ अभियान का आगाज, मंत्री जोगाराम पटेल बोले- इसे जन आंदोलन बनाएं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *