Headlines

2 हजार रुपये किलो आलू तो प्याज 3 हजार के! यहां से शॉपिंग करते हैं देश के सबसे रईस लोग- वीडियो वायरल


महंगाई की मार से जूझ रहे आम लोगों के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. जहां एक तरफ आम आदमी सब्जियों के बढ़ते दाम से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा लग्जरी ग्रोसरी स्टोर सामने आया है जहां सब्जियां और फल ऐसी कीमतों पर बिक रहे हैं कि सुनकर ही होश उड़ जाएं. दावा किया जा रहा है कि मुंबई में मौजूद इस खास स्टोर से देश के बड़े-बड़े उद्योगपति, क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलिब्रिटी खरीदारी करते हैं. वीडियो ने लोगों के बीच ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ये कौन सी दुनिया है जहां प्याज और आलू भी ‘लग्जरी आइटम’ बन चुके हैं.

महंगे शौक वालों का खास ठिकाना

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह कोई आम सब्जी मंडी नहीं बल्कि एक हाई-एंड लग्जरी ग्रोसरी स्टोर है. यहां पर मिलने वाली चीजों की कीमत इतनी ज्यादा है कि आम आदमी के लिए खरीदना लगभग नामुमकिन है. बताया जा रहा है कि यहां आने वाले ग्राहक देश के सबसे अमीर और हाई-प्रोफाइल लोग होते हैं, जो क्वालिटी और एक्सक्लूसिविटी के लिए किसी भी कीमत तक जाने को तैयार रहते हैं.

प्याज 500 रुपये, आलू 2000 किलो…देखकर चौंक जाएंगे

वीडियो में दिखाया गया है कि स्टोर में अलग-अलग वैरायटी के प्याज रखे गए हैं, जिनकी कीमत 300 से 500 रुपये प्रति 250 ग्राम बताई जा रही है. वहीं आलू की कीमत करीब 2000 रुपये किलो तक बताई गई है. इतना ही नहीं, एक अवाकाडो का दाम 450 रुपये तक बताया जा रहा है. धनिया जैसी आम हरी सब्जी भी यहां हजारों रुपये में बिकती दिखाई गई है. इसके अलावा फल और दूसरी ग्रोसरी आइटम्स भी हजारों की कीमत में नजर आ रहे हैं, जिससे ये स्टोर किसी लग्जरी शोरूम जैसा लग रहा है.

यह भी पढ़ें: Indian Viral Story: दादी को पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ले गया पोता, भावुक कर देगी ये वायरल कहानी

सोशल मीडिया पर बहस, लोग बोले- ये अमीरों की अलग दुनिया है

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगी हैं. कई यूजर्स ने इसे ‘अमीरों की अलग दुनिया’ बताया, तो कुछ ने इसे फिजूलखर्ची का उदाहरण कहा. वहीं कुछ लोग इस वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि हो सकता है ये कीमतें बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई हों. फिलहाल ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है और लोग हैरानी के साथ इसे शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: जनगणना की ट्रेनिंग के बीच पहुंचा लंगूर, यूजर्स बोले- स्पेशल विजिट; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *