Headlines

Kota News: कोटा में बंदर का आतंक, पड़ोसी की मदद करने गए अधिकारी को काटा, पैर का मांस तक नोचा


राजस्थान के कोटा शहर के कुन्हाड़ी इलाके में बंदर के आतंक का एक गंभीर मामला सामने आया है. बूंदी रोड स्थित पार्श्वनाथ रेजिडेंसी में एक लाल मुंह के बंदर ने पड़ोसी की मदद करने गए एक सरकारी अधिकारी पर हमला कर दिया. हमले में अधिकारी के पैर में गंभीर चोट आई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, घायल नरेंद्र सिंह कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (AAO) के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उन्हें एक पड़ोसी का फोन आया. पड़ोसी ने बताया कि एक बंदर उसके घर में घुस गया है और काफी समय से बाहर नहीं निकल रहा है. ऐसे में नरेंद्र सिंह उसकी मदद के लिए वहां पहुंचे.

NEET छात्र सुसाइड: पीड़ित परिवार और राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर BJP ने घेरा, क्या बोली NSUI

गेट खुलते ही बंदर ने किया हमला

बताया जा रहा है कि जैसे ही नरेंद्र सिंह ने घर का गेट खोला, बंदर अचानक उन पर झपट पड़ा. बंदर ने उनके दाएं पैर पर जोरदार हमला करते हुए काट लिया. हमला इतना गंभीर था कि उनके पैर का मांस तक बाहर निकल आया. अचानक हुए हमले से आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए.

घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बंदर वहां से भाग गया. पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनय राज सिंह समेत अन्य लोगों ने तुरंत घायल अधिकारी की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया.

कई दिनों से कॉलोनी में बना हुआ है डर का माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लाल मुंह का बंदर पिछले तीन-चार दिनों से कॉलोनी में घूम रहा है और लोगों को परेशान कर रहा है. बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं. शुक्रवार को जिस घर में बंदर घुसा था, वहां वह करीब दो दिन से मौजूद था और बाहर नहीं निकल रहा था.

Jodhpur News: जोधपुर में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, नए घर में फंदे से लटका मिला शव

नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

घायल नरेंद्र सिंह और कॉलोनीवासियों का कहना है कि बंदर के आतंक को लेकर पहले भी नगर निगम को शिकायत दी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक बंदर को पकड़ने के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची.

फिलहाल बंदर कॉलोनी के आसपास ही घूम रहा है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बंदर को पकड़ने की मांग की है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *