Headlines

Lee Cronin’s The Mummy Review: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं! Jack Reynor और Natalie Grace का खौफनाक अभिनय


अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो The Mummy जरूर देखने लायक फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आठ साल बाद अपनी फैमिली के पास लौटती है, लेकिन उसकी वापसी के साथ जो डरावनी और बेचैन कर देने वाली घटनाएं शुरू होती हैं, वही फिल्म को खास बनाती हैं। कहानी भले पूरी तरह नई न लगे, लेकिन निर्देशक Lee Cronin ने इसे जिस तरह ट्रीट किया है, वही इसे अलग स्तर पर ले जाता है। उनका डायरेक्शन फिल्म में साइकोलॉजिकल हॉरर, सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा—तीनों को प्रभावशाली तरीके से बैलेंस करता है। Laia Costa ने अपने किरदार में शानदार परफॉर्मेंस दी है और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी फिल्म को और ज्यादा unsettling बनाती है। वहीं Jack Reynor भी दमदार लगे हैं और इमोशनल मोमेंट्स में काफी असर छोड़ते हैं। दोनों कलाकारों की एक्टिंग फिल्म के डर और भावनात्मक गहराई को और मजबूत बनाती है। फिल्म का सबसे बड़ा प्लस इसका हॉरर ट्रीटमेंट है। यह सिर्फ जंप-स्केयर पर निर्भर नहीं करती, बल्कि साइकोलॉजिकल हॉरर और disturbing visuals के जरिए दर्शकों को अंदर तक हिला देती है। कई सींस इतने खतरनाक और घिनौने हैं कि कमजोर दिल वालों के लिए मुश्किल हो सकते हैं। बैकग्राउंड स्कोर, विजुअल टोन और फिल्म का माहौल भी डर को लगातार बनाए रखता है। कुल मिलाकर The Mummy एक इंटेंस हॉरर एक्सपीरियंस देती है, जिसमें डर के साथ इमोशंस भी हैं। फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार्स और अगर आप हॉलीवुड व हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह मस्ट वॉच है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *