Headlines

MI की पहले बैटिंग, 3 मैचों के बाद वापस आए हार्दिक पांड्या, KKR को जीत से कम कुछ मंजूर नहीं


कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का प्रयास किया है. मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, जिसके लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 3 मुकाबले मिस करने के बाद वापसी की है. हार्दिक की वापसी के अलावा मुंबई की टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक और बड़ा बदलाव किया है.

मुंबई इंडियंस की टीम अपनी साख बचाने मैदान में उतरी है, जो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को इस मैच में जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं. क्योंकि कोलकाता के लिए अपने आखिरी दोनों मैच जीतने बहुत जरूरी हैं.

KKR की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे

MI की प्लेइंग इलेवन: रायन रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा

हार्दिक पांड्या की वापसी

हार्दिक पांड्या चोट के कारण तीन मैचों से बाहर बैठे हुए थे. आखिरकार उन्होंने वापसी कर ली है और पांड्या ने कहा कि वो अपनी साख बचाने के लिए खेल रहे हैं. हार्दिक के अलावा अल्लाह गजनफर की टीम में वापसी हुई है. हालांकि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रखा गया है.

यह मैच ईडन गार्डन्स पर खेला जा रहा है. इस मैदान पर कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है. दोनों के बीच इस मैदान पर खेले गए 11 मैचों में सात बार मुंबई ने जीत दर्ज की है, जबकि केकेआर केवल चार मौकों पर जीत दर्ज कर सकी है.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद शमी को कोर्ट ने कर दिया बरी, अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे आरोप, जानें पूरा मामला

IPL के 19 सीजन मिलाकर किस खिलाड़ी ने की सबसे ज्यादा कमाई? जानें कौनसी टीम सबसे महंगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *