Headlines

MI vs SRH Pitch Report: मुंबई बनाम हैदराबाद मैच में कैसी रहेगी वानखेड़े की पिच? हेड टू हेड से लेकर संभावित प्लेइंग 11; जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल


इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का 41वां मैच आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है. ये महत्वपूर्ण मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम की पिच नंबर-8 पर खेला जाएगा, ये वही पिच है जहां RCB ने 240 रन बनाए थे. मुंबई ने भी 200 से अधिक रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य से 19 रन दूर रह गए थे. जानिए आज की पिच कैसी रहेगी, मुंबई का मौसम कैसा रहेगा, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.

अंक तालिका की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर है. टीम ने 8 में से 5 मैच जीते हैं, पिछले मैच में टीम ने 229 रनों का बड़ा स्कोर चेज किया है. कप्तान पैट कमिंस की भी वापसी हो गई है, टीम अच्छी स्थिति में है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है, हार्दिक पांड्या एंड टीम ने 7 में से 2 ही मैच जीते हैं. टीम पिछले 5 में से 4 मैच हारी है, MI अंक तालिका में नौवें नंबर पर है.

मुंबई इंडियंस फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा खेलेंगे, जो हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे हैं. संभावना है कि आज वह खेल सकते हैं, अगर मुंबई पहले गेंदबाजी करती है तो रोहित शायद प्लेइंग 11 में न हों, वह आ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेल सकते हैं.

MI vs SRH हेड टू हेड

  • कुल मैच: 25 
  • मुंबई ने जीते: 15 
  • हैदराबाद ने जीते: 10

यह भी पढ़ें- लाइव मैच में नशा कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में रिकॉर्ड; वायरल वीडियो से मचा बवाल

MI vs SRH मैच की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े में आज होने वाले मैच की पिच पर ग्रास रहेगी, तो तेज गेंदबाजों को बाउंस मिलेगा. लेकिन इसका फायदा बल्लेबाज भी उठा सकते हैं, यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी तो बल्लेबाज खुलकर अपना शॉट खेल सकते हैं. मैच आगे बढ़ेगा तो बल्लेबाजी और भी आसान हो जाएगी, हालांकि यहां स्पिनर्स के लिए थोड़ी मदद रहेगी. लेकिन पूरी संभावना है कि एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले. यहां ओस भी रहेगी, ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे.

MI की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेफरेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर: कृष भगत.

SRH की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल हिंगे

यह भी पढ़ें- PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून

MI vs SRH मैच की लाइव प्रसारण डिटेल

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *