Headlines

MS Dhoni IPL 2026: क्या आज हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी? जानें ताजा अपडेट; अभ्यास का वीडियो आया


Will MS Dhoni Play Today Match Against SRH: आईपीएल 2026 में आज 18 अप्रैल शनिवार को डबल हेडर देखने को मिलेगा. दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. मुकाबले से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या मैच में धोनी खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? फैंस धोनी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं. 

गौर करने वाली बात यह है कि चेन्नई ने बीते शुक्रवार माही का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह नेट्स में छक्के लगाते दिख रहे हैं. माही के इस वीडियो ने फैंस के अंदर और उत्सुकता पैदा कर दी है. फ्रेंचाइजी की तरफ से 28 मार्च को बताया गया था कि धोनी शुरुआती 2 हफ्तों तक टूर्नामेंट से बाहर रह सकते हैं. फ्रेंचाइजी का बताया हुआ यह टाइम खत्म हो चुका है. 

यह भी पढ़े- IPL 2026 Points Table: लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल

क्या आज हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे धोनी?

चेन्नई ने धोनी के खेलने पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि धोनी शायद आज का मैच भी मिस करें. वह काफ इंजरी से अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं, लेकिन आज का मुकाबला खेलने के लिए तैयार नहीं हैं. 

बताया गया कि चेन्नई के लिए धोनी इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं, जो 23 अप्रैल को खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि माही की वापसी कब होती है. 

यह भी पढ़ें- Virat Kohli IPL 2026: क्या आज भी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलेंगे विराट कोहली? जानें ताजा अपडेट; दिल्ली से है मैच

सीजन से पहले लगी थी चोट

सीजन की शुरुआत से पहले धोनी को अभ्यास के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह बाहर हुए. रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से कहा गया, “वह अब भी रिहैब कर रहे हैं और हम उनकी फिटनेस के साथ कोई चांस नहीं लेंगे.”

सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन 

चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में अब तक 5 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 2 जीत मिली है. बाकी के 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम आज हैदराबाद के खिलाफ कैसा परफॉर्म करती है. 

 

यह भी पढ़ें: LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “शायद उनका इरादा…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *