कभी अपने फैशन को लेकर, तो कभी अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में रहने वाले ओरी ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींचा है. इस बार वजह बना है ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट से आया उनका एक मजेदार वीडियो, जिसे देखकर फैंस ने खूब मजे लिए, चलिए जानते हैं कि आखिर वीडियो में ऐसा क्या खास है.
ओरी ने शेयर किया खतरों के खिलाड़ी के सेट से मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट से एक मज़ेदार और दिलचस्प पल अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिससे फैंस को शो में उनके सफर की एक और शानदार झलक देखने को मिली.
ये भी पढे़ं: चंकी पांडे की छोटी बेटी रायसा पांडे ने न्यूयॉर्क से पूरी की ग्रेजुएशन, पिता ने शेयर कीं तस्वीरें
वीडियो में ओरी कंटेस्टेंट्स की बस में अकेले सफर करते नजर आए और उन्होंने सफर के दौरान खुद का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए अपने खास अंदाज़ में लिखा, ‘बस में मैं अकेले बैठा हूँ, क्योंकि कोई मुझसे बात नहीं करना चाहता’ और साथ में हैशटैग के साथ उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ भी लिखा है. उनका ये फनी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
फैंस को क्यों पसंद आया ओरी का अंदाज़?
ओरी की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार रिएक्शन दिए और कुछ लोग इसे मज़ेदार बता रहे, तो कुछ का कहना है कि ओरी हर बार अपने अलग अंदाज़ से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं.ओरी पहले भी शो के सेट से कई छोटी-छोटी अपडेट्स शेयर की. कभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती, तो कभी शूटिंग की कलीप्स, उनकी हर पोस्ट फैंस के बीच चर्चा में आ जाती है.

शो को लेकर बढ़ रही एक्साइटमेंट
‘खतरों के खिलाड़ी’ नया सीजन पहले से ही काफी चर्चा में बना हुआ है. शो के कंटेस्टेंट्स, स्टंट्स और सेट से सामने आ रही तस्वीरें और वीडियोज फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाया.
अब ओरी की इस नई पोस्ट ने भी लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी. फैंस लगातार ये जानना चाहते हैं कि इस बार शो में क्या नया देखने को मिलेगा और किस तरह का मनोरंजन करते नजर आएंगे.
‘ओरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अभी तक फैंस के साथ हर छोटी सी बड़ी बात शेयर करते हुए नजर आए. यही वजह है कि उनकी पोस्ट आते ही वायरल होने लगी. ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट से भी वो लगातार मजेदार अपडेट्स देकर फैंस को एंटरटेन किया.
