Headlines

Petrol-Diesel Price Today: 5 जून को कितना बढ़ा पेट्रोल- डीजल का दाम? दिल्ली से पटना तक जानें क्या है आज का भाव


Petrol-Diesel Price Today: महंगाई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. हर दिन किसी न किसी चीज का रेट बढ़ ही जाता है. कभी पेट्रोल- डीजल तो कभी गोल्ड- सिल्वर, दूध से लेकर दाल तक के दाम बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि, आज यानी 5 जून को कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां से आप जान सकते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल- डीजल का क्या भाव चल रहा है और एक लीटर तेल खरीदने के लिए आपको कितने रुपये देने होंगे.

शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल का भाव- 

शहर पेट्रोल (रुपये प्रति लीटर) डीजल (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.37 99.36
रांची 105.26 100.49
भोपाल 114.57 99.64

11 दिन में 4 बार बढ़ें दाम- 
11 दिनों में चार बार दाम बढ़ा चुकी हैं. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था. इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था.

अच्छा सिबिल स्कोर होने के बाद भी क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं इंस्टेंट पर्सनल लोन? समझिए नियम

क्यों बढ़ें पेट्रोल- डीजल के दाम?
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इसकी सबसे बड़ी वजह है. ईरान संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सप्लाई को लेकर डर बना हुआ है. इसी वजह से भारत में तेल कंपनियां लगातार दाम बढ़ा रही हैं. पिछले 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है. 

कैसे चेक करें पेट्रोल- डीजल के दाम?

पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *