प्रेम में पड़ा पुरुष अपनी प्रेमिका के लिए कुछ करे या न करे, लेकिन प्रेम में पड़ी महिला उससे शादी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सामने आया है जहां एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई और ये ड्रामा काफी देर तक चला. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.
प्रेमी से शादी की जिद को लेकर टंकी पर चढ़ी लड़की
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की को कई फीट ऊंची पानी की टंकी पर खड़े होकर ड्रामा करते देखा जा सकता है. लड़की टंकी के एक दम मुहाने पर खड़ी है और उसे देखने के लिए नीचे पूरी भीड़ जमा है. ऐसा लग रहा है मानों लड़की ने शोले फिल्म का वो टंकी वाला सीन देख लिया है और वो उससे काफी प्रभावित हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नीचे खड़े लोग लड़की से नीचे उतरने का आग्रह कर रहे हैं लेकिन उसे किसी से कोई मतलब नहीं है, उसकी बस एक ही मांग है कि किसी भी तरह से उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी जाए. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि एबीपी लाइव नहीं करता है.
प्रेमी से शादी की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, पीलीभीत से सामने आया वीडियो pic.twitter.com/t7HFkL647E
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) May 12, 2026
इससे पहले गोरखपुर में हुआ था ऐसा
ये पहली बार नहीं है जब किसी लड़की या महिला ने ऐसा कदम उठाया हो. इससे पहले भी गोरखपुर में एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई थी. इसके अलावा देश के अलग अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें आना आजकल आम हो गया है. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है और यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, वीरू के लिए बसंती चढ़ गई
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बसंती अपने वीरू के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई. एक और यूजर ने लिखा…मेरी वाली मेरे लिए ऐसा कब करेगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कहां मिलती हैं ऐसी लड़कियां.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल
