कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को लोकसभा LoP राहुल गांधी के पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अमित शाह के नियंत्रण वाली दिल्ली पुलिस की ओर से LoP को जबरन हिरासत में लेना संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खडे करता है.
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के व्यवहार में काफी घबराहट दिखाई दे रहा है.
X पोस्ट में खरगे का पीएम मोदी और शाह पर निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में कहा, ‘राहुल गांधी जी शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठकर चुनाव आयोग से मिलने की मांग कर रहे थे. शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना उनका संवैधानिक अधिकार है. इसके बावजूद नेता प्रतिपक्ष को अमित शाह की तरफ से नियंत्रित दिल्ली पुलिस की ओर से जबरन हिरासत में लेना संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करता है.’
श्री @RahulGandhi शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठकर निर्वाचन आयोग से मिलने की माँग कर रहे थे। शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना उनका संवैधानिक अधिकार है। इसके बावजूद नेता प्रतिपक्ष को अमित शाह द्वारा नियंत्रित दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में लेना संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के व्यवहार में काफ़ी घबराहट दिखाई दे रहा है। याद रखिए—लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है। जनता हर कार्रवाई का हिसाब लेती है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 6, 2026
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के व्यवहार में काफी घबराहट दिखाई दे रहा है. याद रखिए – लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है. जनता हर कार्रवाई का हिसाब लेती है.’
तानाशाह राजा की जान ज्ञानेश नाम के तोते में बसी- खरगे
वहीं, राहुल गांधी के हिरासत में लिए जाने से पहले एक अन्य एक्स पोस्ट में खरगे ने कहा, ‘LoP राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ धरने पर बैठे हैं, क्योंकि उन्हें चुनाव आयोग से मिलने नहीं दिया जा रहा है. हमारी बात इसलिए नहीं सुनी जा रही है, क्योंकि तानाशाह राजा की जान ज्ञानेश नाम के तोते में बसी है.’ उन्होंने कहा कि वोट चोरी देशद्रोह है और हम दोषियों को सजा दिला के रहेंगे.
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में चुनाव आयोग का जिक्र करते हुए कहा कि EC का मतलब इलेक्शन कॉम्प्रमाइज्ड नहीं हो सकता है. हम लोकतंत्र को बिकने नहीं देंगे. इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहरा कर रहेगी.
यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले ‘अब विपक्ष के नेता…’
