- पीएम मोदी ने ‘माई-बाप’ संस्कृति को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना।
- उन्होंने कहा ‘मेड इन इंडिया’ का मज़ाक उड़ाने वाले अब ब्रांड देखें।
- मोदी ने ‘नाराज़ फूफा’ कह विभिन्न परियोजनाओं पर विपक्ष को घेरा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (5 सितंबर, 2026) को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में संबोधन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि उन लोगों के बारे में सोचिए जो करोड़ों लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने की कोशिशों का भी विरोध कर रहे थे. असल में, ऐसे लोगों को ग्लास आधा भरा हुआ देखने में मजा आता है, ताकि देश के आम गरीब लोग उन पर निर्भर रहें. यही ‘माई-बाप’ कल्चर है, जो वे दशकों से चला रहे हैं. मैं जानता हूं कि सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज टिक नहीं पाएगी. कहा- ‘ये मोदी है, ये ‘माई-बाप’ कल्चर को सपोर्ट करने वालों के सामने चट्टान की तरह खड़ा रहता है.’
उन्होंने कहा, ‘जिन लोगों ने लंबे समय तक देश पर राज किया, उनका एक खास स्टाइल था, आग लगने पर ही जागना और सूखा पड़ने पर ही कुआं खोदना. मैंने इस अप्रोच को बदलने की बात कही थी और 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने उस बदलाव को असलियत में करके दिखाया.’
जो मजाक उड़ाते थे, वो आज मेक इन इंडिया की ब्रांड वैल्यू देखें- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझमें हिम्मत है, इसीलिए मैं आपको याद दिला रहा हूं कि मैंने उस दिन क्या कहा था. मैं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आपके सामने आया हूं. 2013 में इसी प्रोग्राम में, जब मैंने कहा था कि हमें ‘मेड इन इंडिया’ की तरफ काम करने की जरूरत है, तो उस समय के इकोसिस्टम के लोग इसे समझ ही नहीं पाए थे. उन्हें लगता था कि उस निराशा के दौर में मेड इन इंडिया नामुमकिन है और जो लोग उस सोच के साथ पले-बढ़े हैं, वे आज भी मेड इन इंडिया का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन आज आप मेक इन इंडिया की ब्रांड वैल्यू देख सकते हैं.’
पीएम मोदी की विपक्ष पर तीखी टिप्पणी
#WATCH | Delhi: At the centenary celebrations of Shri Ram College of Commerce (SRCC), PM Narendra Modi says, “You will meet two kinds of people. One kind transforms the strength of society into the strength of the nation. The other becomes ‘Naraz Fufa’ whenever any work is… https://t.co/f8QqVjsyXk pic.twitter.com/4lz2FNWgFR
— ANI (@ANI) September 5, 2026
इसके अलावा, पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘देश में अलग-अलग प्रजाति के लोग हैं. एक वो लोग हैं, जो पॉजिटिव तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं, जबकि दूसरे वो लोग हैं, जो हर चीज में नाराज फूफा बन जाते हैं. उनका एक ही डायलॉग है- ‘इसकी क्या जरूरत है!’
पीएम मोदी ने कहा, ‘जब हम दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यू बना रहे थे, तब उन्होंने कहा कि इसकी क्या जरूरत है. इन्होंने बुलेट ट्रेन, UPI, चिप और नई संसद पर भी ऐसा ही कहा. जब हमने हमारे वीर सेना नायकों का मेमोरियल बनाया, तो फूफा फिर मैदान में आ गए, बोले- इसकी क्या जरूरत थी, लेकिन भारत ने ऐसे सारे फूफाओं को जवाब दिया कि जो देश के लिए जरूरी है, वो भारत को करने से कोई रोक नहीं सकता.’
यह भी पढे़ंः ‘2013 में देश निराशा के दलदल में था’, SRCC में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला
