स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने पर निशु के वकील ऋषभ रंजन ने सवाल उठाए हैं. रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बहुत अजीब है. हम सभी कोर्ट में मौजूद ते. सुनवाई शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. बाद में हमें पता चला कि लीगल एड काउंसिल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए और आरोपी को जज के घर पर उनके सामने पेश किया गया.
रंजन ने आगे कहा, ‘इतने गंभीर अपराध में एक दिन की पुलिस कस्टडी मांगी गई. हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली कि कौन से आरोप जोड़े गए और FIR में क्या बदलाव किए गए. मुझे नहीं पता कि क्या छिपाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने अब तक धाराओं के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
मीडिया की तरफ से हमें बताया जा रहा है कि क्या धाराएं लगाई गईं लेकिन अब तक दिल्ली पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भारत की गिरफ्तारी के बाद शनिवार (5 सितंबर) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसकी एक दिन की पुलिस कस्टडी सौंपी है.
स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा क्या बोले?
इसके अलावा स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा ने कहा है कि उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. पुलिस ने उन्हें अरेस्ट में लिया है. हमारी बचाव पक्ष की टीम पूरी तरह तैयार थी. हमें वकालतनामा साइन करना है. कई औपचारिकताएं पूरी करनाी हैं. इसलिए हम सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं.
शर्मा ने आगे कहा, ‘उनका परिवार भी हमारे संपर्क में हैं .साथ ही उस टीम के सदस्य भी संपर्क में हैं, जो उस समय उनके साथ थे, जब हमने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. चूंकि यह गिरफ्तारी अचानक हुई है, इसलिए काफी कन्फ्यूजन है.’
स्वतंत्र के वकील ने आगे कहा कि उन्होंने उन्हें रात में उठाया और ले गए. इसलिए हम इन सभी बातों पर गौर कर रहे हैं. हमने अभी तक उनसे बात नहीं की है. उन्हें एक दिन की रिमांड दी गई है. कल पेश किया जाना है. हो सकता है कि उन्हें उसी जगह या किसी और जगह पेश किया जाए. यह IO के फैसले और सीनियर अधिकारियों पर निर्भर करेगा.
यूपी के बुलंदशहर से हुई थी स्वतंत्र की गिरफ्तारी
दिल्ली ने यूपी के बुलंदशहर से स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया था. भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में सीजेपी की कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता को लेकर बताया था कि उसने जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान उनका सिर फोड़ दिया था. इसके बाद सीजेपी और कांग्रेस की तरफ से इस मामले में आक्रमक रवैया अपनाया गया. कांग्रेस और सीजेपी की टीम दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंची थी. यहां पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज की अगले 72 घंटे में गिरफ्तारी का हवाला दिया गया था. इसके बाद देर रात को उसे यूपी से अरेस्ट किया गया. आज कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.
