महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने गांधी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में भी हिस्सा लिया. वहीं प्रधानमंत्री ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया.
May Bapu’s timeless message keep guiding us towards a better society and a Viksit Bharat. #GandhiJayanti https://t.co/nEISzsM37X
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2026
राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजघाट स्थित गांधी समाधि पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वह वहां आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए. इस दौरान गांधीजी के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया.
#WATCH | महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज, प्रधानमंत्री मोदी ने बापू को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी@themahimakanwar | https://t.co/SMm0dUypVm#GandhiJayanti #MahatmaGandhi #Delhi #Rajghat #PMModi #ABPNews pic.twitter.com/RiDyro3p96
— ABP News (@ABPNews) October 2, 2026
विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ शास्त्री जयंती भी मनाई जाती है. इस दिन देश दोनों नेताओं के योगदान को याद करता है.
उपराज्यपाल संधू ने भी राजघाट पर दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू भी राजघाट पहुंचे. उन्होंने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने गांधी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में हिस्सा लिया और बापू को याद किया. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. वह गांधी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में भी शामिल हुए.
राजस्थान सचिवालय में भजनलाल शर्मा ने किया नमन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने दोनों नेताओं को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने शास्त्री के देश के प्रति योगदान को याद किया.
यह भी पढ़िएः CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रामक विपक्ष के कई प्लान, BJP बोली- भ्रम न फैलाएं
