Headlines

PNG News: गैस पर बड़ा अपडेट, PNG लेने पर सरेंडर नहीं करना होगा LPG कनेक्शन, लेकिन पहले नियम जान लें


LPG-PNG Rules: ईरान और यूएस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑइल की कीमतों में इजाफा हो रहा है. जिसके चलते भारत में भी लगातार पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि गैस की भी किल्लत देखी जा रही है. ऐसे में अब सरकार ने इसे कंट्रोल करने के लिए एक मास्टर प्लान बनाया है. जिसके तहत गैस के कनेक्शन और एलपीजी सप्लाय के नियमों में बदलाव किए गए हैं.

नियमों में हुआ बदलाव
दरअसल केंद्र सरकार ने सोमवार को LPG यानी रसोई गैस से जुड़े नियमों में एक अहम बदलाव किया है. इस बदलाव से उन लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जिनके घर में PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस का कनेक्शन लग गया है और वो LPG कनेक्शन को लेकर असमंजस में थे. नए नियमों के तहत जिन उपभोक्ताओं के पास LPG कनेक्शन है और वो PNG भी ले लेते हैं, उनके पास दो विकल्प होंगे.

ये भी पढ़ें: Saving Tips: सैलरी आते ही सीधे होगी बचत, जानिए क्यों नौकरीपेशा लोगों के लिए बेस्ट है SEBI की पेरोल-लिंक्ड SIP

कौन से होंगे दो विकल्प?
पहला विकल्प ये है कि वो PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के अंदर अपना LPG कनेक्शन बंद करवा सकते हैं.
दूसरा और नया विकल्प ये है कि वो एक ट्रांसफर वाउचर ले सकते हैं जिसकी मदद से भविष्य में किसी गैर-PNG इलाके में जाने पर वो अपना LPG कनेक्शन फिर से शुरू करवा सकते हैं.

बदलाव से होगा इन लोगों को फायदा
ये बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद जरूरी था जिनकी नौकरी ट्रांसफरेबल है, जैसे सरकारी कर्मचारी, बैंककर्मी या प्राइवेट सेक्टर के ऐसे लोग जो अक्सर एक शहर से दूसरे शहर जाते रहते हैं. इसके अलावा किराएदार, छात्र और प्रवासी परिवार भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: LIC Scam: 3 साल तक 23000 जमा करने पर शख्स को मिले सिर्फ 20 हजार रुपये! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *