भारत में 150-160cc सेगमेंट हमेशा से बाइक खरीदारों की पहली पसंद रहा है. इसी सेगमेंट में दो सबसे लोकप्रिय नाम हैं, Bajaj Pulsar 150 और TVS Apache RTR 160. दोनों बाइक्स की कीमत करीब 1.1 से 1.2 लाख रुपये के बीच है. लेकिन जब बात दमदार परफॉरमेंस की आती है, तो दोनों में कुछ बड़े अंतर देखने को मिलते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इस बजट में कौन सी बाइक ज्यादा दमदार साबित होती है.
इंजन और पावर
परफॉर्मेंस की बात करें तो Pulsar 150 में 149.5cc का इंजन दिया गया है, जो 8000 rpm पर 14 PS पावर और 6500 rpm पर 14.1 Nm टॉर्क जनरेट करता है. वहीं TVS Apache RTR 160 में 159.7cc का इंजन है, जो 8750 rpm पर 16.04 PS पावर और करीब 13.85 Nm टॉर्क देता है. यानी पावर के मामले में Apache RTR 160 आगे है. इसका बड़ा इंजन ज्यादा हाई RPM पर बेहतर परफॉर्मेंस देता है, जिससे बाइक तेज एक्सीलरेशन और स्पोर्टी राइडिंग एक्सपीरियंस देती है. दूसरी तरफ Pulsar 150 का टॉर्क थोड़ा ज्यादा है, जिससे शहर की ट्रैफिक और रोजमर्रा की राइडिंग में यह बाइक स्मूद महसूस होती है.
माइलेज में कौन आगे
माइलेज के मामले में दोनों बाइक्स लगभग बराबर हैं. Pulsar 150 का दावा किया गया माइलेज करीब 47.5 kmpl है, जबकि Apache RTR 160 लगभग 47 kmpl का माइलेज देती है. यानी रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए दोनों बाइक्स में ईंधन खर्च के लिहाज से कोई बड़ा अंतर नहीं है.
राइडिंग स्टाइल और लुक्स
Pulsar 150 का डिजाइन सिंपल और क्लासिक है. यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो आरामदायक राइडिंग पोजीशन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बाइक चाहते हैं. यह बाइक शुरू से ही अपनी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. वहीं TVS Apache RTR 160 का लुक ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक है. इसकी राइडिंग पोजीशन थोड़ी फॉरवर्ड-लीनिंग है, जो इसे तेज और स्पोर्टी राइडिंग के शौकीनों के लिए बेहतर बनाती है. कंपनी इसे रेसिंग बाइक के तौर पर पेश करती रही है.
यह भी पढ़ें: 150cc इंजन के साथ आती हैं ये दमदार बाइक्स, देखें कौन सी सबसे सस्ती?
कीमत में कौन आगे
Bajaj Pulsar 150 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.15 लाख रुपये है, जबकि TVS Apache RTR 160 की कीमत इससे थोड़ी कम, लगभग 1.13 लाख रुपये से शुरू होती है. यानी कीमत के मामले में Apache RTR 160 थोड़ी सस्ती पड़ती है.
फीचर्स और वैरिएंट्स
TVS Apache RTR 160 ज्यादा वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को चुनने के ज्यादा विकल्प मिलते हैं. इसके मुकाबले Pulsar 150 के वैरिएंट्स सीमित हैं, लेकिन इसकी सादगी भी कई खरीदारों को पसंद आती है.
यह भी पढ़ें: कार कंपनियों की सेल बढ़ी लेकिन मुनाफा घटा, आखिर क्या है वजह?
