Headlines

SSB Odisha Librarian Recruitment 2026: पुरी में लाइब्रेरियन भर्ती का शानदार मौका, 8 पदों पर निकली वैकेंसी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पुरी जिले में 8 लाइब्रेरियन पदों हेतु SSB Odisha ने अधिसूचना जारी की.
  • 21 से 42 वर्ष आयु सीमा, पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक डिग्री आवश्यक.
  • केवल लिखित परीक्षा से चयन, इंटरव्यू का प्रावधान नहीं.
  • आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन करें आवेदन, विस्तृत जानकारी उपलब्ध.

पुरी जिले के नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. SSB Odisha ने Librarian Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज के लिए की जा रही है. इस भर्ती प्रक्रिया में पुरी जिले के लिए कुल 8 पद तय किए गए हैं.ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने पुस्तकालय विज्ञान में पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है.इस भर्ती अभियान में पुरी जिले के लिए कुल 8 पद तय किए गए हैं. इनमें 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इससे जिले की महिला उम्मीदवारों को भी अच्छा अवसर मिलेगा.

उम्र सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिएवहीं अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी.मिलेगी.एससी, एसटी, एसईबीसी, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 5 साल तक की छूट दी जाएगी.

योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है.डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए. अगर उम्मीदवार ने ओडिशा राज्य के बाहर से डिग्री ली है तो उन्हें  समतुल्यता प्रमाणपत्र भी देना पड़ सकता है.जिन उम्मीदवारों ने लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई की है और कॉलेज या शैक्षणिक संस्थानों में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है.

यह भी पढ़ें – HPCET 2026: हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें परीक्षा पैटर्न और पूरी डिटेल

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल  लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा.किसी भी प्रकार का इंटरव्यू नहीं रखा गया है. परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसमें MCQ पूछे जाएंगे.परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और कुल अंक 150 होंगे.परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा.हर सही उत्तर पर 1.5 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक काटे जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सोच समझकर उत्तर देना होगा.

कैसे करें आवेदन?

स्टेप  1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ssbodisha.ac.in⁠ पर जाएं.
स्टेप  2: होम पेज पर Librarian Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप  3: New Registration करें और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें.
स्टेप  4: Login करके आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें.
स्टेप  5: पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
स्टेप  6: फॉर्म Submit करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें –  Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड में होमगार्ड भर्ती का बड़ा मौका, 700+ पदों पर आवेदन शुरू,जल्दी करें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *