केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रही युवाओं के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए ग्रेड सी और ग्रेड डी के कुल 731 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. खास बात यह है कि 12वीं पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को मौका मिल सकेगा.
स्टेनोग्राफर पदों के लिए जरूरी तारीखें
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 15 मई 2026 तक का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 तय की गई है. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 20 और 21 मई को करेक्शन विंडो खुलेगी. परीक्षा का आयोजन जुलाई से अगस्त 2026 के बीच संभावित माना जा रहा है.
कितने पदों पर होगी भर्ती और क्या है योग्यता?
एसएससी इस भर्ती अभियान के तहत कुल 731 पदों को भरेगा. यह भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालय एवं विभागों और संगठनों में की जाएगी. पदों का वर्गीकरण आयोग की ओर से जारी किया जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार को स्टेनोग्राफी का ज्ञान होना चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो ग्रेड डी के लिए 18 से 27 वर्ष और ग्रेड सी के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियमानुसार छूट मिलेगी.
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है. यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले उम्मीदवार को कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी, इसमें सफल अभ्यर्थियों को स्कूल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. जो स्टेनोग्राफी पर आधारित होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले नए पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. इसके बाद लॉगिन कर संबंधित परीक्षा लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फीस का पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें-UBSE Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, यहां करें फटाफट चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
