Headlines

Tamil Nadu Railway Viral Video: तेज रफ्तार ट्रेन के सामने फंसा शख्स, रेलवे गेटकीपर ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी, VIDEO वायरल


Tamil Nadu Railway Gatekeeper Viral Video : तमिलनाडु का एक सीसीटीवी वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रेलवे गेटकीपर ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया.  यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, लेकिन गेटकीपर की तेज सूझबूझ ने एक बड़ी हादसे को टाल दिया. वीडियो सामने आने के बाद लोग गेटकीपर की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे सच्चा हीरो बता रहे हैं. 

तमिलनाडु में तेज रफ्तार ट्रेन के सामने फंसा शख्स

यह घटना तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले के सिरकाझी के पास स्थित अरसूर रेलवे गेट लेवल क्रॉसिंग की बताई जा रही है. मयिलादुथुराई-विलुपुरम एमईएमयू यात्री ट्रेन क्रॉसिंग की ओर बढ़ रही थी, तब ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटकीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो गेट बंद होने के बाद भी रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था. बताया गया कि वह व्यक्ति पटरियों पर लड़खड़ा रहा था और ट्रेन के आने में केवल कुछ ही सेकंड बाकी थे. 

रेलवे गेटकीपर ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गेटकीपर ने खतरे का पता चलता है, वह बिना समय गंवाए गेट लॉज से दौड़कर पटरियों की ओर पहुंचता है. वह कुछ ही सेकंड में करीब दस मीटर की दूरी तय कर पटरी पर होता है और उस व्यक्ति पकड़कर रेलवे ट्रैक पर से जोर से दूर खींच लेता है. व्यक्ति के सुरक्षित हटते ही तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजर गई. हालांकि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. 

यह भी पढ़ें – बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सीसीटीवी वीडियो

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गेटकीपर की फुर्ती और साहस को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें असली हीरो बताया, जबकि कई लोगों ने कहा कि उनकी तेज कार्रवाई ने एक व्यक्ति की जान बचा ली.

लोगों ने गेटकीपर की बहादुरी पर किए कमेंट्स 

सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. एक यूजर ने लिखा कि वह व्यक्ति शायद आत्महत्या की कोशिश कर रहा था और गेटकीपर उसके लिए लाइफ सेवर बनकर सामने आया. एक अन्य यूजर ने गेटकीपर को असली हीरो बताया. वहीं कई लोगों ने उनकी सटीक टाइमिंग और बहादुरी की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने वीडियो को देखकर हैरानी भी जताई, जबकि कुछ ने यह भी कहा कि वह व्यक्ति नशे की हालत में लग रहा था. 

यह भी पढ़ें – Video: ‘पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची’ कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *