Headlines

Tarot Rashifal 9 June 2026: तुला, धनु और मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी; मेष और मिथुन राशि के जातक रहें सावधान! जानें टैरो राशिफल


Tarot Rashifal 9 June 2026: टैरो रीडिंग, मंगलवार का दिन तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बड़ी खुशखबरी और करियर में तरक्की लेकर आया है. तुला राशि के लोगों को जमीन और मकान के सौदों से बंपर मुनाफे के योग हैं, वहीं धनु राशि वालों को नौकरी में बदलाव की योजना में बड़ी सफलता और नया अवसर मिल सकता है. मकर राशि के जातकों के सरकारी काम बनने से मानसिक तनाव दूर होगा. दूसरी ओर, मेष, वृषभ और सिंह राशि के जातकों को आज साझेदारी के कामों में सावधानी, फिजूलखर्ची और असंतुलित खान-पान से बचने की विशेष सलाह दी गई है.

प्रसिद्ध टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) के कार्ड विश्लेषण से जानें, आज आपकी राशि के भाग्यफल में क्या खास है.

मेष टैरो राशिफल 
मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी. आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. साझेदारी में कार्यों को लेकर सावधान रहें. माता-पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी मदद से कई कार्य पूरे होंगे.

वृषभ टैरो राशिफल 
वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा. नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा. बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं. बिना वजह के खर्चों पर आपको ध्यान देना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है.

मिथुन टैरो राशिफल 
मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी ऊर्जा, करिश्मा और प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं. उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर आप जीत हासिल करेंगे. नया वाहन खरीदने में सफल होंगे.

कर्क टैरो राशिफल 
कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ सकता है. घरेलू और कार्यक्षेत्र के काम की वजह से निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बन सकती हैं. आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा. लव लाइफ में आपका रिश्ता मजबूत होगा.

सिंह टैरो राशिफल 
सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे. सामाजिक कार्यों को करने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. इससे विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा. असंतुलित भोजन करने के आदत आपकी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकता है.

कन्या टैरो राशिफल 
कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं. जीवनसाथी से संबंधों में किसी बात पर पर कटुता आ सकती है, जिस कारण मन परेशान रहेगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, जिससे शिक्षा में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी.

तुला टैरो राशिफल 
तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज इस समय मकान और जमीन के सौदों से अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है. व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे. घर की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा और पारिवारिक जीवन में संतुष्टि रहेगी.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपका किसी से दिल लग सकता है. निजी जीवन में भी खुशियां आएंगी.

धनु टैरो राशिफल 
धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज घर, गृहस्थी और दाम्पत्य जीवन से संबंधित मामलों का तनाव ठीक होगा. नए कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा. नौकरी में बदलाव की योजना सफल होगी, कोई बड़ा अवसर आपको मिल सकता है. धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा.

मकर टैरो राशिफल 
मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज किसी सरकारी काम के बन जाने से मानसिक तनाव कम होगा. संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी. राजकीय कार्यों में लाभ होगा. किसी धार्मिक संस्था से जुड़े सकते हैं और सामाजिक कार्यों को करने में भी मन लगेगा.

कुंभ टैरो राशिफल 
कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान केंद्रित होगा. आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और जीवन में खुशियां आएंगी. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे.

मीन टैरो राशिफल 
मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे, जो भविष्य की योजनाओं के लिए लाभप्रद होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा.

ये भी पढ़ें:  Kal Ka Rashifal 9 June 2026: कल मीन राशि में लगेगा चंद्रमा-शनि का खतरनाक विष दोष, मेष और सिंह राशि वाले भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *