Headlines

TV Serial Spoilers: राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश


टीवी के पसंदीदा शोज में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी, तो कहीं बड़े राज से उठेगा पर्दा. किसी की जिंदगी में नई मुश्किलें दस्तक देंगी, तो कोई चौंकाने वाला फैसला कहानी को नया मोड़ देगा. आइए जानते हैं 5 पॉपुलर टीवी शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या-क्या खास होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में प्रेम और राही के रिश्ते में बड़ा इमोशनल मोड़ देखने को मिलेगा. अपनी गलती का एहसास होने के बाद प्रेम, राही से माफी मांगता नजर आएगा. हालांकि राही साफ कह देती है कि सिर्फ “सॉरी” बोल देने से टूटा हुआ भरोसा वापस नहीं आता. इसी बीच राजा और परी घरवालों को बताते हैं कि राही अचानक कहीं गायब हो गई है, जिससे पूरे शाह परिवार में हड़कंप मच जाता है. दूसरी ओर, अनुपमा अपनी बेटी को इस मुश्किल दौर से बाहर निकालने की पूरी कोशिश करती है और आखिरकार उसे ढूंढ लेती है. 

‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में कहानी बड़ा मोड़ लेने वाली है. देव को पता चल जाएगा कि वसुधा की बिजनेस डील खराब करने और उसे नुकसान पहुंचाने के पीछे कोई और नहीं, बल्कि चंद्रिका मासा का हाथ है. सच सामने लाने के लिए देव सीधे उनका सामना करने के बजाय एक बड़ी चाल चलता है. वो 25 लाख रुपये की नई बिजनेस डील का जाल बिछाता है, ताकि चंद्रिका खुद अपनी साजिश का खुलासा कर दे. देव पूरे परिवार को उस जगह छिपाकर ले जाता है, जहां चंद्रिका रात में डील रुकवाने पहुंचती है. वहां वो अनजाने में वसुधा के खिलाफ रची गई अपनी पूरी साजिश सबके सामने कबूल कर लेती है. 

ये भी पढ़ें- शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ

‘तुम से तुम तक’
जी टीवी के सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. आर्यवर्धन के झूठ और 20 साल पुराने अतीत का सच सामने आने के बाद अनु पूरी तरह टूट जाएगी. जालंधर की मौत से पहले दिए गए बयानों और गणेश नगर से जुड़े राज खुलने के बाद अनु बड़ा फैसला लेते हुए वर्धन हाउस छोड़ देगी. दूसरी ओर झंडे एक बड़ी मुसीबत में फंस जाएगा.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. तुलसी घर के सभी सदस्यों को जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने के लिए ऐलान करेगी कि अब शांतिनिकेतन में रहने वाले हर सदस्य को किराया देना होगा. वहीं करण, तुलसी को घर से निकालने की कोशिश करेगा, लेकिन दोनों के बीच हुई तीखी बहस के दौरान तुलसी उसे थप्पड़ मार देगी. उधर, 10 साल के लीप के बाद कृष्णा की वापसी होगी. वो तुलसी का साथ देकर बिखरते वीरानी परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश करेगी.

‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. घर में हुई एक दर्दनाक मौत से स्नेहा पूरी तरह टूट जाएगी. वहीं इंदुमती इस मुश्किल वक्त में भी स्नेहा की मजबूरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी.

दूसरी ओर, सिद्धू गंगा माई के सामने एक ऐसा सच कबूल करेगा, जिससे पूरे परिवार में हलचल मच जाएगी. उधर, मुरली की गैरमौजूदगी में सहाना अपनी बहन सोनी को बचाने के लिए बड़ा कदम उठाएगी और जीजा की गलत हरकतों का डटकर सामना करेगी.

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 BO Day 2: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *