आने वाले एपिसोड्स में टीवी शोज की कहानी में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘वसुधा’ तक रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच नए राज खुलेंगे. वहीं ‘तुम से तुम तक’ में अनु के सामने राजनंदिनी से जुड़ा बड़ा सच आएगा, ‘गंगा माई की बेटियां’ में गंगा के सामने नई मुश्किल खड़ी होगी और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी के सामने तृप्ति की नई चालें होंगी.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में कॉम्पिटिशन के दौरान जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा. टास्क के बीच राही से पूछा जाएगा कि अगर अनुपमा के बजाय प्रेम जीतता है, तो क्या वो उसकी जीत से खुश होगी. राही जब प्रेम की जीत का समर्थन करेगी, तो उसके जवाब पर सवाल उठने लगेंगे. इसके बाद राही पर गेम में हेरफेर करने और झूठ बोलने के आरोप लगाए जाएंगे. इस बात को लेकर परिवार के बीच तीखी बहस होगी और रिश्तों में भी तनाव बढ़ता नजर आएगा. अब देखना होगा कि कॉम्पिटिशन में आखिर किसकी जीत होती है.
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ अपकमिंग एपिसोड में शादी के बाद अनु पहली बार ऑफिस पहुंचेगी. उसकी एंट्री से दफ्तर का माहौल बदल जाएगा और स्टाफ अनोखे अंदाज में उसका स्वागत करेगा. वहीं, अनु राजनंदिनी के मंगलसूत्र और अपने सपनों में दिख रहे राज को लेकर अभी भी उलझी हुई है. दूसरी तरफ, मीरा अनु के ऑफिस आने को अपने लिए बड़ी रुकावट मान रही है. वो आर्या की जिंदगी और बिजनेस में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश करेगी और उसे हर बड़े फैसले में खुद पर निर्भर बनाना चाहेगी. साथ ही, वो अनु और आर्या के बीच दूरियां बढ़ाने के लिए उसकी उलझन का फायदा उठाने की कोशिश करेगी.
ये भी पढ़ें:-कभी 600 रुपये थी जॉनी लीवर की पगार, जानें सड़क पर पेन और संतरे बेचने वाला कैसे बना बॉलीवुड का ‘कॉमेडी किंग’?
‘वसुधा’
जी टीवी के शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में चौहान परिवार में बड़ा इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. देवांश को वसुधा और चंद्रिका का राज पता चलने के बाद रिश्तों में दरार आ गई है. वहीं, प्रभास चौहान हाउस छोड़ने की जिद्द पर अड़ा रहेगा. वसुधा उसे रोकने की पूरी कोशिश करेगी और चंद्रिका को सजा न देने की गुहार लगाएगी. प्रभास वसुधा की चंद्रिका के प्रति भक्ति पर सवाल उठाएगा और उस पर आंख बंद करके उनके झूठ में शामिल होने का आरोप लगाएगा. दूसरी तरफ, देवांश का गुस्सा भी पहली बार सीधे चंद्रिका पर फूटेगा. वो वसुधा को भी धोखा देने के लिए जिम्मेदार ठहराएगा, जिससे वसुधा परिवार को संभालने और चंद्रिका को बचाने के बीच फंस जाएगी.
‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में गंगा के सामने कुकिंग कॉम्पिटिशन में बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा. गंगा गलती से बेकिंग सोडे की जगह नमक डाल देगी, जिससे उसकी डिश खराब हो जाएगी. समय खत्म होने की वजह से उसे नया सामान भी नहीं मिलेगा, लेकिन गंगा हार नहीं मानेगी और अपनी सूझबूझ से एक ऐसी डिश तैयार करेगी, जो सभी को हैरान कर देगी. वहीं, घर में सहाना और मुरली के बीच भी जमकर टकराव देखने को मिलेगा. सहाना जब विनीता की रिपोर्ट्स चेक कर रही होगी, तभी मुरली वहां पहुंचकर उस पर भड़क जाएगा. वो सहाना पर विनीता की रिपोर्ट्स में हेरफेर करने का गंभीर आरोप लगाएगा, जिससे घर का माहौल और बिगड़ जाएगा.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में शांतिनिकेतन में एक बार फिर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. तुलसी को पता चलेगा कि साहिल ने तृप्ति के बिजनेस से जुड़ने का फैसला किया है, जिसके बाद वो उसे तृप्ति के इरादों को लेकर चेतावनी देगी. वहीं, करण तृप्ति के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल को ठुकरा देगा, जिससे साहिल और करण के बीच तनाव बढ़ जाएगा. दूसरी तरफ, तृप्ति विरानी परिवार को बर्बाद करने के लिए सिड और समैरा को अपने मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रही है. घर के अंदर भी हेमंत और वृंदा को लेकर मतभेद बढ़ते नजर आएंगे. इसी बीच मिहिर विरानी की शो में वापसी होगी, जो तुलसी का साथ देते हुए परिवार की इस जंग में बड़ा रोल निभाएंगे.
ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है ‘बंटवारा 1947’
