Headlines

U19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया-पाकिस्तान, जानें फाइनल के लिए कब है भिड़ंत


एसीसी अंडर-19 यूथ एशिया कप में भारत ने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में यूएई को 70 रनों से हराया, इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इससे पहले पाकिस्तान भी क्वालीफाई कर चुका था, जिन्होंने ग्रुप स्टेज में भारत को हराया था. ग्रुप बी से अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने सेमीफइनल में जगह बनाई.

यूएई के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसमें आर्यवीर सहवाग ने 160 रनों की शानदार पारी खेली. 168 गेंदों में आई इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 17 चौके जड़े. लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई 239 रन ही बना पाई.

भारत के लिए ईशान धीरज सूद ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. उन्होंने 7 ओवरों में 37 रन दिए. मैनाल चौहान, मोहित, परेश पटेल, यशबरधान, आर्यन और अर्जुन राजपूत ने 1-1 विकेट लिया. आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. पाकिस्तान टॉप पर रहा, जिन्होंने ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी. उन्होंने तीनों मैच जीते. इस मैच को छोड़ टीम इंडिया ने दोनों मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही.

ग्रुप बी में अफगानिस्तान टॉप पर रही, जिन्होंने अपने तीनों मैच जीते. 3 में से 2 मैच जीतकर बांग्लादेश पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही. श्रीलंका और मलेशिया बाहर हो गईं.

किसके साथ है भारत का सेमीफाइनल?

अंडर-19 यूथ एशिया कप में भारत का सेमीफाइनल मैच अफगानिस्तान के साथ है, जो ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी. दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच है.

भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 यूथ एशिया कप सेमीफानल गुरुवार, 12 नवंबर को है. इसी दिन पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल भी है. जीतने वाली दोनों टीमों के बीच शनिवार, 14 नवंबर को फाइनल होगा.

 

यह भी पढ़ें- न बल्लेबाजी, न फेंकी कोई गेंद… फिर भी मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड; जानें कैसे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *