Headlines

UP Weather: यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट


उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सुस्त पड़ गया हैं. जिसके बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम बदल गया है और धूप निकल रही है. हालांकि मंगलवार तड़के नोएडा-गाजियाबाद व आसपास के इलाकों में कई जगहों पर बारिश हुई हैं. जिससे गर्मी में थोड़ी कमी आई हैं लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं रहेगा. मौसम विभाग ने आज 14 जुलाई को यूपी के तराई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों संभागों में आज कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इस दौरान अयोध्या-गोरखपुर प्रदेश के 25 जिलों में बूंदाबांदी होगी लेकिन कहीं कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई है. जबकि बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी. मौसम में आए बदलाव की वजह से तापमान भी बढ़ गया है. 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत रविदास नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया और सोनभद्र में कहीं-कहीं हल्की-फु्ल्की बारिश हो सकती है. 

लखनऊ व आसपास के जिलों का मौसम

राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हैं लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. आज दिन भर यहां बादलों की आवाजाही का दौर रहेगा और धूप निकलेगी. वाराणसी, प्रयागराज, हरदोई, रायबरेली व आसपास के जिलों में भी बारिश के आसार नहीं है. 

वहीं नोएडागाजियाबाद में आज सुबह तड़के 4 बजे हुई बारिश की वजह से मौसम बदल गया है लेकिन दिन चढ़ने के साथ एक बार फिर से उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. यहां भी आंशिक तौर पर बादल छाए हैं लेकिन बारिश नहीं होगी. आगरा-मथुरा, मेरठ में आज आसमान साफ़ हैं और लोगों को तेज चिलचिलाती धूप परेशान करेगी. 

18 जुलाई से ज़ोर पकड़ेगा मानसून

मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन मानसून की गति बेहद कम रहेगी. इस दौरान कहीं-कहीं बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. 18 जुलाई से मौसम में फिर बदलाव होगा और पूर्वांचल के जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार बन रहे हैं. पश्चिम में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती हैं. 

सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, ‘मैंने अखिलेश यादव जी से…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *