Headlines

UPTET 2026 Exam Viral Video : 2 मिनट की देरी से टूट गया सपना, TET परीक्षा छूटी तो फूट-फूटकर रोई महिला; देखें वीडियो


UPTET 2026 Exam Viral Video : UPTET 2026 की परीक्षा आज यानी 2 जुलाई से शुरू होकर 3 और 4 जुलाई तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जा रही है. इस बार परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) कर रहा है और इसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. इसी बीच हाल ही में इस परीक्षा से जुड़ा पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर रोती हुई नजर आती है. दावा किया जा रहा है कि वह सिर्फ 1-2 मिनट की देरी से पहुंची थी, जिसके कारण उसे परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिली. 

2 मिनट की देरी से छूट गई TET परीक्षा

वायरल वीडियो में परीक्षा केंद्र के बाहर एक महिला अभ्यर्थी रोती हुई दिखाई देती है. आसपास मौजूद लोग उसे देखते हैं, लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर पाता है. वीडियो में महिला के साथ आया एक व्यक्ति बताता है कि महिला सिर्फ 1-2 मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र पहुंची थी. इसी वजह से गेट बंद हो चुका था और महिला को अंदर एंट्री नहीं दी गई. इसके बाद महिला लगातार रोती रहती है और वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. जानकारी के अनुसार, टीईटी परीक्षा देने पहुंची महिला अभ्यर्थी को देरी से आने के कारण परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिली. यह घटना नवयुग मार्केट स्थित एमबी गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र की बताई जा रही है. तय समय निकल जाने के कारण महिला परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी और केंद्र के बाहर ही रोती रही. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो सामने आने के बाद लोग इस घटना पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. किसी ने नियमों का पालन जरूरी बताया तो किसी ने कहा कि कुछ मिनट की देरी होने पर अभ्यर्थियों को मौका मिलना चाहिए. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है. 

यह भी पढ़ें – Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई. कुछ यूजर्स का कहना है कि परीक्षा के लिए समय पर पहुंचना अभ्यर्थी की जिम्मेदारी होती है. एक यूजर ने लिखा कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना चाहिए, हर बात के लिए नियमों को दोष देना सही नहीं है. दूसरे यूजर ने कहा कि अगर गेट बंद होने का समय पहले से तय था तो देर से पहुंचने की जिम्मेदारी उम्मीदवार की ही है. 

वहीं कुछ लोगों ने महिला के पक्ष में भी अपनी बात रखी. एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई अभ्यर्थी सिर्फ एक-दो मिनट की देरी से पहुंचता है तो उसे एंट्री देने पर विचार किया जाना चाहिए और जितना समय बचा हो, उसी में परीक्षा देने का मौका मिलना चाहिए. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कई बार ट्रैफिक या दूसरी परिस्थितियों की वजह से थोड़ी देरी हो जाती है, इसलिए ऐसे मामलों में कुछ समय अपनाया जाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें – Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में उखड़ गया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *