Headlines

US Iran Talks 2.0: ‘गलत डिमांड नहीं करेंगे पूरी’, ईरान का अमेरिका को सख्त संदेश, सीधे बातचीत से किया इनकार


पाकिस्तान के इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर (US Iran Talks 2.0) की बातचीत की कोशिशें विफल साबित हुई हैं. ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इनकार कर दिया है. ईरान ने अमेरिका को सख्त संदेश दिया है. इस्लामाबाद में मौजूद एक ईरान के राजनयिक ने तेहरान की तरफ से पक्ष रखा है. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि सैद्धांतिक रूप से ईरानी पक्ष अधिकतमवादी मांगों को स्वीकार नहीं करेगा. ईरान का साफ तौर पर मानना है कि वह अमेरिका के अधिकतमवाद को नकारता है. फिलहाल इस्लामाबाद पहुंचा ईरान का डेलीगेशन अब वापस तेहरान के लिए रवाना हो चुका है. इस डेलीगेशन ने पूर्ण युद्ध समाप्ति को लेकर मांगों की सूची पाकिस्तान के नेताओं को सौंपी है. 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची डेलीगेशन के साथ शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचे थे. व्हाइट हाउस के मुताबिक ईरान यूएस को प्रस्ताव देने की योजना बना रहा है. इधर, तेहरान से कमर्शियल फ्लाइट शुरू हो गई हैं.  यूएस वार्ताकार शनिवार को इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे. लेकिन ईरान की बातचीत से इनकार के बाद क्या अमेरिका अपने वार्ताकार इस्लामाबाद भेजेगा, फिलहाल रुख स्पष्ट नहीं है.  

ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस रुख पर आपत्ति दर्ज की है

शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरान की मांगें और यूएस के रुख को लेकर अपनी अपत्तियां रखी है. इस्लामाबाद युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों की कोशिशों की मेजबानी कर रहा है. ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात की.  हालांकि, इस बातचीत से जुड़ी बेहद ही कम जानकारी सामने आई है. 

ईरान बातचीत के नए दौर से कर चुका इनकार
इससे पहले व्हाइट हाउस ने बताया था कि राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर शानिवार को इस्लामाबाद जाएंगे, लेकिन ईरान ने अबतक सीधी बातचीत के एक नए दौर से साफ इनकार कर दिया है. 

ईरान ने अपने सैद्धांतिक रुख स्पष्ट किए
ईरान के विदेश मंत्री के टेलीग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर कहा गया कि अराघची ने सीजफायर और ईरान के खिलाफ थोपे गए युद्ध की पूर्ण समाप्ति से जुड़े नए घटनाक्रमों के संबंध में हमारे देश के सैद्धांतिक रुख को स्पष्ट किया है. इससे पहले अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा था कि ईरान के पास एक अच्छा सौदा करने का मौका है. 

उन्होंने कहा था कि ईरान जानता है कि उनके पास अभी भी समझदारी से सही अवसर चुनने का मौका है. उन्हें बस इतना करना है कि वे सार्थक और सत्यापन योग्य तरीकों से परमाणु हथियार बनाना छोड़ दें. 

ये भी पढ़ें: ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, चीन की रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध, डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *