Headlines

Uttrakhand News: गाड़ी हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, परिवार के 5 लोगों की हालत नाजुक


ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा चौकी क्षेत्र के महुआखेड़ागंज में घर के सामने खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमले में 70 वर्षीय अफजल अहमद की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है.

शादी की तैयारियों के बीच भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार महुआखेड़ागंज के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अनीस अहमद के परिवार में आगामी 9 जून को दो भतीजियों की शादी होनी है. शादी की तैयारियों के तहत परिवार दहेज का सामान घर ला रहा था. घर के बाहर पर्याप्त जगह न होने के कारण परिवार के मुखिया अफजल अहमद ने पड़ोसी से उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी हटाने का अनुरोध किया. आरोप है कि इस बात पर पड़ोसी और उसके परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. कुछ देर बाद आरोपी पक्ष लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस होकर वापस आया और अफजल अहमद के परिवार पर हमला बोल दिया.

मेरठ में महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या से हड़कंप, नाले में पड़ा मिला शव, इस विवाद के चलते गई जान

लोहे की रॉड से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

हमले में अफजल अहमद के सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके बेटे कासम अली, अनीस अहमद, रिजवान, फुरकान और पत्नी मसीतन भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पैगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया. अफजल अहमद की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया. बाद में परिवार उन्हें ऋषिकेश एम्स ले जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पैगा चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

राबड़ी देवी के बंगले पर सियासत तेज, JDU को सता रही RJD की ‘चिंता’, कहा- इसी मोह ने तो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *