वास्तु शास्त्र और ज्योतिष परंपरा में ऊर्जा (Energy) का विशेष महत्व माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति के शरीर में उसकी अपनी सकारात्मक और नकारात्मक तरंगे होती हैं. जब हम किसी दूसरे व्यक्ति की इस्तेमाल की हुई चीजों का उपयोग करते हैं, तो उसकी ऊर्जा और ग्रह दोष हमारे जीवन में प्रवेश करने लगते हैं, जिससे हंसता-खेलता परिवार भी अचानक मुसीबतों और तनाव से घिर सकता है.

ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि दूसरों की कुछ खास वस्तुओं का इस्तेमाल करने से आर्थिक कंगाली आती है और सेहत पर भी सीधा असर पड़ता है. अगर आप भी अनजाने में दूसरों से मांगकर चीजें पहनने की आदत रखते हैं, तो वास्तु के इन नियमों को तुरंत समझ लें. आइए जानते हैं वो 3 प्रमुख चीजें जिन्हें कभी किसी दूसरे से शेयर नहीं करना चाहिए:

पहला नियम – दूसरों के कपड़े (Clothes): किसी और के पहने हुए कपड़े मांगकर पहनना वास्तु और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से बेहद अशुभ माना गया है. दूसरों के इस्तेमाल किए कपड़ों से न केवल त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा रहता है, बल्कि उस व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा (Negative Aura) भी आपके साथ जुड़ जाती है, जिससे भाग्य कमजोर पड़ने लगता है.

दूसरा नियम – जूते-चप्पल (Footwear): ज्योतिष में पैरों का सीधा संबंध शनि देव और राहु से माना गया है. किसी दूसरे व्यक्ति के जूते या चप्पल पहनने से उसकी कुंडली का दरिद्रता योग और ग्रह दोष आपके जीवन में आ सकता है, जिसके कारण घर में अचानक आर्थिक नुकसान होने लगता है और अकारण बीमारियां पैर पसारने लगती हैं.

तीसरा नियम – अंगूठी या घड़ी (Ring or Watch): उंगलियों और कलाई का संबंध सीधे आपकी तरक्की और ग्रहों से होता है. किसी और की पहनी हुई घड़ी या अंगूठी इस्तेमाल करने से उसका बुरा समय और मानसिक तनाव आपको प्रभावित कर सकता है. चूकि घड़ी का सीधा संबंध आपके ‘भाग्य के समय’ से है, इसलिए दूसरों की घड़ी पहनने से आपका अपना करियर और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.

अपने जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए इन 3 चीजों का लेनदेन तुरंत बंद करें. यदि आपने गलती से किसी से ये सामान लिया है, तो इसे बिना इस्तेमाल किए तुरंत लौटा दें. अपनी पर्सनल इस्तेमाल की वस्तुएं दूसरों को न देकर आप अपने घर को किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा और ग्रह दोष से सुरक्षित रख सकते हैं.
Published at : 07 Aug 2026 10:34 AM (IST)
