Headlines

Vicky Kaushal Romantic Post: ‘बारिश और तुम’, विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, पर्सनल मोमेंट किया शेयर


एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता है. अब विक्की ने पत्नी कैटरीना कैफ संग फोटो शेयर की है. फोटो में विक्की और कैटरीना साथ में बैठे दिख रहे हैं. कैटरीना ने विक्की के कंधे पर अपने हाथ और सिर रखा है.

विक्की और कैटरीना का रोमांटिक मोमेंट

विक्की ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- बारिश और तुम. फोटो में विक्की व्हाइट कलर की टीशर्ट पहने दिख रहे हैं. वहीं कैटरीना ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहने है. कैटरीना और विक्की की फोटो पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सच्चा प्यारव ऐसा दिखता है. कई यूजर्स रेड हार्ट इमोजी शेेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Sehar Hone Ko Hai: ऋषिता कोठारी ने छोड़ा ‘सेहर होने को है’, पार्थ समथान संग झगड़े के बाद मचा था बवाल

बता दें कि विक्की और कैटरीना की लव स्टोरी की बात करें तो उन्होंने अपने रिलेशनशिप को शुरू में सीक्रेट रखा था. दोनों छुप-छुपकर मिलते थे. पैपराजी को पोज देने से बचते थे. फिर दोनों ने 9 दिसंबर 2021 को शादी कर ली. उनकी ग्रैंड वेडिंग राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी. उनकी शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए. अब कपल एक बेटे के पेरेंट बन गए हैं. उन्होंने 7 नवंबर को 2025 को बेटे विहान का वेलकम किया.  

ये भी पढ़ें- 7 दिनों में ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बना डाला ये रिकॉर्ड, कॉकटेल 2 की 14 दिनों की कमाई को पछाड़ा

विक्की और कैटरीना ने अभी तक बेटे का फेस नहीं रिवील किया है. हालांकि, वो बेटे की झलक दिखाते रहते हैं. हाल ही में विक्की के पिता शाम कौशल ने बताया था कि विक्की-कैटरीना के बेटे विहान विक्की जैसे ज्यादा लगते हैं. वो विहान के साथ काफी समय बिताते हैं और जब काम पर होते हैं तो वो वीडियो कॉल करते रहते हैं. 

वर्क फ्रंट पर विक्की कौशल को फिल्म ‘छावा’ में देखा गया था. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. अब वो फिल्म लव एंड वॉर में दिखेंगे. वहीं कैटरीना के ओटीटी प्रोजेक्ट्स में आने की खबरें हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *