Headlines

Video: कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम


झाड़ग्राम से हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. ये वीडियो किसी साधारण व्यक्ति का नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का था. झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी सड़क किनारे एक झालमुड़ी वाले के पास झालमुड़ी खाने पहुंचे थे, जिसके बाद वहां लोगों का मेला लग गया था. वीडियो में पीएम मोदी झालमुड़ी खाते और खिलाते दिख रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि जिस दुकान पर पीएम ने झालमुड़ी खाई वो दुकानदार झालमुड़ी खाकर कितनी कमाई कर लेता है? ये राज उस दुकानदार ने पीएम मोदी के जाने के बाद खोला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

पीएम मोदी ने झालमुड़ी वाले से क्या बात की?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी के जाने बाद झालमुड़ी वाला आईएएनएस के साथ बातचीत में वो पल बता रहा है जब पीएम मोदी उसकी दुकान पर झालमुड़ी खाने पहुंचे थे. इस दौरान पीएम ने उससे क्या पूछा और बातचीत की इसका जिक्र भी दुकानदार ने किया. उसका कहना था कि पीएम ने उससे उसकी शिक्षा, गांव और परिवार के बारे में तो पूछा ही साथ ही साथ उसकी इनकम भी जाननी चाही.

कितना कमा लेता है झालमुड़ी वेंडर

वीडियो में आगे झालमुड़ी वाला बताता है कि वो दिन के 1000 से 1200 रुपये तक कमा लेता है. जिससे उसे महीने की 30-35 हजार रुपये की कमाई हो जाती है और उसका घर चल जाता है. झालमुड़ी वाले ने ये भी बताया कि वो बिहार का रहने वाला है और पैसा कमाने के लिए बंगाल में शिफ्ट हुआ है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया

यूजर्स बोले, भाई का बैठे बैठाए प्रमोशन हो गया

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई की दुकान का प्रमोशन हो गया. एक और यूजर ने लिखा…अब दुकान मस्त चलेगी भाई, बाहर फोटो लगा लो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये तो बैठे बैठाए प्रमोशन हो गया भाई का.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *