Headlines

Video: छोटे कमरे में कैद, 2 साल से माता-पिता से दूरी… इंजीनियर का दुख हो रहा वायरल


अमेरिका में रह रहे एक भारतीय टेक स्टार्टअप फाउंडर का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने स्टार्टअप की चमचमाती दुनिया के पीछे छिपे भयानक सच और अकेलेपन का दर्द शेयर किया है. फाउंडर ने बताया कि कंपनी खड़ी करने के चक्कर में वह एक छोटे से कमरे में बंद होकर रह गए हैं, 2 साल से अपने मां-बाप से नहीं मिले हैं और उनका वजन 20 किलो से भी ज्यादा बढ़ गया है. इस इमोशनल वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल छू लिया है.

10 लाख डॉलर का निवेश ही मेरी आत्मा बचा सकता है 

Utkarsh Nanda नाम के इस भारतीय एंट्रेप्रेन्योर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा “अब केवल 10 लाख डॉलर का इन्वेस्टमेंट ही मेरी आत्मा को बचा सकता है.” वीडियो में उत्कर्ष ने दिखाया कि कैसे वह घंटों एक छोटे से कमरे में अकेले बैठकर लगातार काम करते रहते हैं. काम के इसी जुनून और दबाव के चक्कर में वह पिछले दो सालों से अपने घर तक नहीं जा पाए हैं और न ही अपने माता-पिता से मिल सके हैं.

सोडा की लत और 20 किलो बढ़ा वजन

वीडियो में उत्कर्ष अपनी टेबल पर रखी डाइट कोका-कोला की ढेर सारी खाली बोतलें दिखाते हैं. उन्होंने दर्द बयां करते हुए बताया कि लगातार बैठकर काम करने, सही खान-पान न होने और तनाव के कारण उन्होंने पिछले कुछ महीनों में 20 किलो से ज्यादा वजन बढ़ा लिया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि सफलता और बिजनेस खड़ा करने की रेस में लोग अपनी सेहत और परिवार से किस कदर दूर हो जाते हैं.

यह भी पढ़ेंः Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान

क्या बनाते हैं उत्कर्ष और कैसा रहा सोशल मीडिया रिएक्शन?

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई अन्य स्टार्टअप फाउंडर्स और आम लोगों ने उत्कर्ष के प्रति हमदर्दी जताई और कहा कि यह आज के दौर की कड़वी सच्चाई है. सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान जब एक यूजर ने पूछा कि वह क्या बना रहे हैं, तो उत्कर्ष ने बताया कि वह ‘trymindhub.com’ नाम का एक प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जो लोगों के AI से जुड़े सवालों को बेहतर तरीके से मैनेज करता है और जल्द ही वे AI का एक नया सोशल नेटवर्क लाने वाले हैं. एक यूजर ने लिखा: “भाई, इतना सच भी नहीं बोलना था, यह तो मेरी ही कहानी लग रही है.” दूसरे यूजर ने पूछा: “क्या यह सब relatable नहीं लग रहा?”

यह भी पढ़ेंः बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *