Headlines

Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल


कॉलेज के दिन हर किसी की जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिन होते हैं और जब बात फेयरवेल पार्टी की हो, तो माहौल इमोशनल होने के साथ-साथ जश्न से सराबोर हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कॉलेज फेयरवेल का ऐसा ही धमाकेदार वीडियो आग लगा रहा है, जिसमें एक लड़की ने स्टेज पर उतरकर ऐसा गदर डांस किया कि सब देखते रह गए. आंखों पर काला चश्मा, वाइन कलर का खूबसूरत पंजाबी सूट और पैरों में पायल पहने इस लड़की ने अपने कातिलाना डांस मूव्स से पूरी महफिल लूट ली. लड़की की खूबसूरती और उसके गजब के एक्सप्रेशंस का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पंजाबी गाने की बीट्स पर नंगे पैर थिरकी हसीना

वायरल हो रहे इस शानदार वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में काले और पीले गुब्बारों से ‘फेयरवेल पार्टी’ का शानदार स्टेज सजा हुआ है. जैसे ही एक धमाकेदार पंजाबी गाना बजता है, यह लड़की पूरे टशन में स्टेज पर एंट्री लेती है. आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए यह लड़की बिना सैंडल पहने, नंगे पैर ही स्टेज पर ऐसे गजब के ठुमके लगाती है कि सामने बैठे कॉलेज के बाकी छात्र और टीचर्स तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं. लड़की के चेहरे का कॉन्फिडेंस और उसका बेबाक अंदाज इस परफॉर्मेंस में चार चांद लगा रहा है.

कातिलाना मूव्स और अदाओं का कॉम्बिनेशन

लड़की का यह डांस सिर्फ साधारण स्टेप्स नहीं है, बल्कि इसमें कमाल के भंगड़ा स्टेप्स और मॉडर्न डांस मूव्स का बेहतरीन फ्यूजन देखने को मिल रहा है. गाने के एक-एक बोल पर लड़की जिस तरह से अपने हाथों और आंखों के एक्सप्रेशंस बदलती है, उसे देख लोग बार-बार वीडियो को रिप्ले करके देख रहे हैं. सूट का दुपट्टा हवा में लहराते हुए और चश्मे के पीछे से अपनी कातिलाना मुस्कान बिखेरते हुए इस लड़की ने फेयरवेल पार्टी को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया है.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

इसने तो स्टेज ही तोड़ दिया… सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही व्यूज और कमेंट्स की मानों बाढ़ आ गई है. लोग लड़की के डांस और उसकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बॉस! इसे कहते हैं फेयरवेल परफॉर्मेंस, लड़की ने तो अपनी अदाओं से स्टेज पर आग लगा दी है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “काला चश्मा और ये पंजाबी सूट… लड़की के मूव्स और एक्सप्रेशंस दोनों ही एकदम कड़क हैं.” एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “कॉलेज के लड़के तो पक्का इस डांस को देखकर ही फ्लैट हो गए होंगे.”

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *