Headlines

Video: बारात में नाचने पहुंचीं पापा की परियां तो बाप ने मेहमानों के सामने ही कर दी कुटाई, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दे. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो तो हंसी का ओवरडोज़ है. बारात का माहौल, डीजे की धमक, रंग-बिरंगी लाइट्स और डांस का पूरा सेटअप…सब कुछ तैयार था. ‘पापा की परियां’ भी सजधज कर मैदान में उतर चुकी थीं और बस एक गाने की देर थी कि स्टेज पर गर्दा उड़ जाता. लेकिन तभी एंट्री होती है असली ‘हीरो’ की…और फिर जो होता है, उसे देखकर लोग कह रहे हैं..ये डांस नहीं, डायरेक्ट ड्रामा है भाई!

डांस का प्लान कर रही लड़कियों के अरमानों पर पिता ने फेरा पानी

वीडियो में दिख रहा है कि बारात निकलने ही वाली है. डीजे जोर-जोर से बज रहा है और माहौल पूरी तरह से डांस के लिए तैयार है. तभी 3-4 लड़कियां पूरे स्टाइल में वहां आती हैं और पास खड़े शख्स के कान में अपने पसंद का गाना लगाने की रिक्वेस्ट करती हैं. बस जैसे ही लगता है कि अब डांस फ्लोर पर धमाका होने वाला है, तभी अचानक सीन पलट जाता है.

चंद सेकंड में ‘DJ मूड’ से ‘डर मोड’

इतने में लड़कियों के पिता की एंट्री हो जाती है. और फिर जो होता है, वो देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. पिता जी आते ही बिना किसी डायलॉग के सीधे एक्शन मोड में आ जाते हैं. लड़कियां जो अभी तक डांस के लिए तैयार थीं, अगले ही पल खुद को बचाते हुए वहां से निकलती नजर आती हैं. पूरी बारात का माहौल एकदम बदल जाता है. वीडियो में दिखता है कि पिता बारात के बीच से ही इन लड़कियों को कूटते हुए घर भगा देता है और उनके डांस वाले कीड़े वहीं दम तोड़ देते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

सोशल मीडिया पर हंसी का तूफान

वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, लोगों ने इसे हाथों-हाथ ले लिया. कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “DJ से ज्यादा तेज तो पापा जी बज गए!” दूसरे ने लिखा, “परियों का डांस नहीं, पापा का रिएक्शन वायरल हो गया.” तो वहीं एक और यूजर लिखा…ये हुआ असली ‘रियलिटी चेक’. वीडियो को _____satish_____thakur_____1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Ashtanga – Yoga Studio WordPress Theme Ashton | Lawyer Attorney WordPress Ashton – Web hosting Elementor Template Kit Ask Me – Responsive Questions & Answers WordPress Askka – Candle Shop WordPress Theme Asona – Blog and Magazine WordPress Theme Aspien – Business Connecting Elementor Template Kit Aspire - SEO & Digital Marketing Elementor Template Kit Asri – Multi-Purpose Elementor WordPress Theme Asset CleanUp Page Speed Booster PRO