Headlines

Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून


भारत में लगभग हर नदी की पूजा की जाती है. चाहे वो बड़ी है या छोटी, भारत में हर नदी की अपनी धार्मिक मान्यताएं हैं. ऐसी ही एक नदी है जिसे लोग सरस्वती नदी के नाम से जानते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की वजह से यह नदी विवादों में घिर गई है. वायरल वीडियो में श्रद्धालु इस नदी में कूड़ा फेंकते दिख रहे हैं जिसे देखने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा. यूजर्स अब इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

सरस्वती नदी में कूड़ा फेंकते दिखे श्रद्धालु

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उत्तराखंड के माना गांव में कुछ श्रद्धालु सरस्वती नदी में कूड़ा फेंकते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और यूजर्स ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं. आपको बता दें कि  हिंदू धर्म में सरस्वती नदी को एक पौराणिक और पवित्र नदी माना जाता है और यह केवल बद्रीनाथ के पास उत्तराखंड गांव में ही दिखाई देती है.

वायरल वीडियो से खौल उठा लोगों का खून

वीडियो में एक महिला कूड़े का पैकेट अपने हाथ में लिए जा रही होती है और मौका मिलते ही वो इसे नदी में फेंक देती है. वीडियो में नदी पहले से ही काफी प्रदुषित दिखाई दे रही है उसमें श्रद्धालुओं का इस तरह से कचरा फेंकना लोगों को रास नहीं आ रहा है. अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग गुस्से से भर गए हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: लिफ्ट मांगने के बहाने फोन चोरी! युवक ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ हंगामा, जयपुर का वीडियो वायरल

यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को @himalayanhindu नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता. एक और यूजर ने लिखा…ये हिंदू धर्म की मान्यता तो कतई नहीं हो सकती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों की वजह से ही नदियां नाला बनती जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: हमला अचानक हुआ… वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से…देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *