Headlines

सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात


उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को बिजनौर में पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि आजाद समाज पार्टी (K) की प्रस्तावित सत्ता परिवर्तन यात्रा और रैली से पहले यह कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार बिजनौर के धामपुर स्थित आवास पर चंद्रशेखर आजाद को नजरबंद किया गया है, उनके घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है.

बता दें कि बिजनौर के नुमाइश मैदान में सत्ता परिवर्तन रैली का आगाज होना था, लेकिन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के चलते कार्यक्रम प्रभावित हो गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे प्रशासन द्वारा यात्रा को विफल करने का प्रयास बताया है. वहीं इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

हाल ही में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सत्ता परिवर्तन यात्रा का ऐलान किया था. चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि  हम उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती हुई बिजली की दरों पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी बहन बेटियों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर के यह सत्ता परिवर्तन यात्रा करने जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पूरे उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्र में हम जाएंगे जनता तक अपनी बात पहुंचाएंगे और हमें विश्वास है कि हमें बेहतर परिणाम मिलेंगे और हम सत्ता की शीर्ष कुर्सी पर बैठेंगे.

(ये खबर अपडेट हो रही है)

‘दुख है वो मुझसे नहीं मिलेंगे..’, राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर बोले बाबा दुकान के मालिक वकील अहमद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *