Headlines

Viral Video: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में उमड़ी भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग


बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की भव्य तैयारियों को लेकर सुर्खियों में हैं. 20 नवंबर को पटना के दानापुर स्थित एक रिसॉर्ट में शिवांगी का तिलक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें लाखों की संख्या में मेहमान पहुंचे. लेकिन अब इस शाही समारोह से जुड़े कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

वायरल हो रहे वीडियो में समारोह के फूड काउंटरों के पास लोगों की भारी भीड़ और अफरा-तफरी जैसा माहौल साफ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही खाना खुला, वहां मौजूद मेहमान और कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स खाने के स्टॉल्स पर इस कदर टूट पड़े कि देखते ही देखते पूड़ी-पापड़ के कई स्टॉल खाली हो गए. कई लोग अपनी प्लेटों में ऊपर तक मिठाइयां भरकर ले जाते हुए दिखाई दिए.

खाने की क्वालिटी पर भी छिड़ी बहस

तिलक समारोह से जुड़ा एक और वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें वहां पहुंची कुछ लड़कियां खाने की व्यवस्था का रिव्यू करती नजर आ रही हैं. लड़कियों ने स्टार्टर की कमी और लिट्टी-चोखा न होने की शिकायत करते हुए खाने को 10 में से सिर्फ 5 नंबर दिए और कहा कि अनंत चाचा के रौब के हिसाब से खाना नहीं रहा. हालांकि, वहीं मौजूद अन्य लोगों ने यह कहकर बचाव किया कि जब लाखों लोगों को खुला निमंत्रण हो, तो इतनी बड़ी भीड़ में छोटी-मोटी कमी रह जाना आम बात है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: महिंद्रा के ‘काले घोड़े’ के आगे BMW वाले ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से किया इनकार

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

इंटरनेट पर तिलक समारोह के ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर तंज कस रहे हैं…

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई फ्री का खाना देखकर कुछ लोग तो ऐसे टूट पड़े हैं मानो पिछले कई दिनों से व्रत रखा हो.”

दूसरे यूजर ने लिखा, “जब लाखों लोगों के लिए खुला भंडारा जैसा आयोजन होगा, तो वहां फाइव स्टार होटल जैसी व्यवस्था की उम्मीद करना ही बेकार है.”

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “इन्फ्लुएंसर्स ने रील बनाने के चक्कर में तिलक समारोह को भी कंटेंट का अड्डा बना दिया है.”

यह भी पढ़ें: Newborn Baby Viral Video: औलाद को पहली बार गोद में लेते ही कांपे बाप के हाथ, वायरल हो गया वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *